{"_id":"658e36a2bbf21b978f071cc5","slug":"amar-ujala-shubh-labh-mahotsav-names-of-the-lucky-winners-were-announced-through-a-lucky-draw-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला शुभ-लाभ महोत्सव: लकी ड्रॉ में निकली एलईडी, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन; विजेताओं के नाम की हुई घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला शुभ-लाभ महोत्सव: लकी ड्रॉ में निकली एलईडी, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन; विजेताओं के नाम की हुई घोषणा
Fri, 29 Dec 2023 08:32 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 29 Dec 2023 08:32 AM IST
सार
प्रथम पुरस्कार के रूप में 32 इंच की एलईडी वंती राव के नाम हुई। इन्होंने मनोहर लाल ज्वेलर्स से खरीदारी की थी। वहीं, दूसरा पुरस्कार शालू बंसल ने जीता, इन्हें रेफ्रिजरेटर मिलेगा।
विज्ञापन
Amar Ujala Shubh Labh Mahotsav
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली पर अमर उजाला की ओर से आयोजित शुभ लाभ महोत्सव का लकी ड्रॉ बुधवार को सेक्टर-18 स्थित मनोहर लाल ज्वेलर्स के शोरूम में निकाला गया। ड्रॉ में एलईडी, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन के अलावा दूसरे आकर्षक उपहार समेत लाखों रुपये के पुरस्कारों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ निकाल कर भाग्यशाली विजेताओं के नामों की घोषणा की गई।
विज्ञापन
मनोहर लाल ज्वेलर्स के संचालक विभोर गोयल ने ड्रॉ निकाला। प्रथम पुरस्कार के रूप में 32 इंच की एलईडी वंती राव के नाम हुई। इन्होंने मनोहर लाल ज्वेलर्स से खरीदारी की थी। वहीं, दूसरा पुरस्कार शालू बंसल ने जीता, इन्हें रेफ्रिजरेटर मिलेगा। इन्होंने जेपी कुंता ज्वेलर्स के यहां से खरीदारी की थी। तीसरे पुरस्कार के रूप में वॉशिंग मशीन मुनीश कुमार के खाते में गई। इन्होंने धनश्री फूड से सामान खरीदा था। ड्रॉ में अन्य आकर्षक उपहार भी घोषित किए गए।
विज्ञापन
शुभ लाभ महोत्सव 15 अक्तूबर से 30 नवंबर तक आयोजित किया गया। इस दौरान हमारे सहयोगी प्रतिष्ठानों से खरीदारी करने वालों ने क्यूआर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण कराया था। विजेता अपने उपहार सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय से एक जनवरी से प्राप्त कर सकते हैं। विजेताओं को अपने साथ पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन