फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Amar Ujala Health Campaign do not get vaccine get from tomorrow mega vaccination drive will run till April 2

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : नहीं लगी वैक्सीन तो कल से लगवाएं, दो अप्रैल तक चलेगा मेगा टीकाकरण, बढ़े केंद्र 

Sun, 27 Mar 2022 10:43 AM IST
सुशील कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 27 Mar 2022 10:43 AM IST
सार

जिले के 20 केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन लगेगी, जबकि 75 केंद्रों पर कोवाक्सिन और बच्चों को कोर्बेवैक्स लगेगी। ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के लिए 25 केंद्र अलग से आरक्षित किए गए हैं। वहीं, इसके अलावा सभी 86 केंद्रों पर मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Amar Ujala Health Campaign do not get vaccine get from tomorrow mega vaccination drive will run till April 2
छात्रा को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला स्वास्थ्य विभाग 28 से 2 अप्रैल तक मेगा टीकाकरण अभियान चलाएगा। इसमें बच्चों के टीकाकरण पर विशेष जोर रहेगा। विभाग की अपील है कि बच्चों के साथ जिन बड़ों का टीकाकरण नहीं हुआ है, वे भी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। 

विज्ञापन


जिले के 20 केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन लगेगी, जबकि 75 केंद्रों पर कोवाक्सिन और बच्चों को कोर्बेवैक्स लगेगी। ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के लिए 25 केंद्र अलग से आरक्षित किए गए हैं। वहीं, इसके अलावा सभी 86 केंद्रों पर मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। कोविन पोर्टल पर केंद्रों की सूची अपलोड कर दी गई है। बच्चों के टीकाकरण के लिए जन्म की तारीख से जुड़ा प्रमाण साथ ले जाना होगा।
विज्ञापन


बच्चों के टीकाकरण के लिए मुख्य केंद्र
सेक्टर-30 चाइल्ड पीजीआई, पीएचसी दनकौर, सीएचसी दादरी, सीएचसी जेवर, पीएचसी जेवर, सीएचसी बिसरख, सीएचसी भंगेल, पीएचसी मामूरा, पीएचसी बरौला, सीएचसी बादलपुर के अलावा ग्रेटर नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल, होली पब्लिक स्कूल, डीपीएस स्कूल, समसारा स्कूल, सनफोर्ट स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल, किडजी स्कूल टेकजोन-4, संस्कार पब्लिक स्कूल, नोएडा के राघव ग्लोबल स्कूल सेक्टर-122, इंडस वैली स्कूल, उत्तराखंड स्कूल, मॉडर्न स्कूल, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, शिव नादर स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर भंगेल, जूनियर स्कूल भंगेल, प्राइमरी स्कूल देवला, प्राइमरी स्कूल साकीपुर, सूरजपुर व पाली, नारायणा स्कूल रबूपुरा, प्रज्ञान स्कूल जेवर सहित प्रमुख स्कूल व स्वास्थ्य केंद्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed