फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   altaf hussai join jjp

इनेलो के प्रदेश उपाध्यक्ष अल्ताफ हुसैन ने थामा जजपा का दामन

Thu, 26 Sep 2019 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
altaf hussai join jjp
पुन्हाना। गांव पापडा निवासी एडवोकेट अलताफ हुसैन ने इनेलो अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर दुष्यंत चौटाला की अगुवाई में जननायक जनता पार्टी (जजपा) की सदस्यता ले ली। दुष्यंत चौटाला ने अलताफ हुसैन का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कर्मठ, शिक्षित व जुझारू लोगों की जजपा हमेशा स्वागत करती है। पार्टी में हुसैन को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। अलताफ हुसैन ने कहा कि वे तन-मन-धन से दिन रात पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। दावा किया कि पार्टी ने अगर उन्हें टिकट दिया तो पुन्हाना की सीट को पार्टी की झोली में डाला जाएगा। जजपा के जिला प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन ने बताया कि सीनियर एडवोकेट अलताफ हुसैन सामाजिक तौर पर बहुत मजबूत व्यक्तित्व के धनी हैं। वह 1991 में इनेलो से फिरोजपुर झिरका विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा हरियाणा संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक और जिला युवा लोकदल के प्रधान तथा मेवात डेवलपमेंट बोर्ड के मेंबर भी रह चुके हैं। 2009 से 2014 तक वे कांग्रेस के लीगल सेल के प्रदेश कन्वीनर की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। वे हरियाणा हज कमेटी के दो बार मेंबर भी रहे हैं। इसके अलावा वे सजपा और सामाजिक संगठन मेसो से भी जुड़े रहकर समाज हित में संघर्ष करते रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ जजपा नेता गणेश दास अरोड़ा, जिला प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन, जिला युवा प्रधान हितेश देशवाल, नूह हलका प्रधान आस मोहम्मद, बानो, फिरोजपुर युवा हल्का प्रधान वसीम अहमद, बृजपाल, सतवीर गुर्जर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed