फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allotment of plots to 26 companies in Medical Device Park will be cancelled

YEIDA Plots: 26 कंपनियों को आवंटित किए गए भूखंडों का आवंटन होगा रद्द,बैठक में प्रस्ताव; विकल्प न देने पर नोटिस

Fri, 20 Sep 2024 08:43 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 20 Sep 2024 08:43 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जगह अन्य मेडिकल उपकरण बनाने का विकल्प न देने पर नोटिस दिया जाएगा। 26 सितंबर को होने वाली यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा।

विज्ञापन
Allotment of plots to 26 companies in Medical Device Park will be cancelled
यमुना एक्सप्रेसवे की सड़क - फोटो : यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी की वेबसाइट

विस्तार

सेक्टर-28 में 350 एकड़ में विकसित किए जा रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में 26 कंपनियों को आवंटित किए गए भूखंडों का आवंटन रद्द किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने इन कंपनियों को कोविड काल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बनाने के लिए भूखंड आवंटित किए थे। बाद में कंसंट्रेटर की आवश्यकता समाप्त होने पर यीडा ने अन्य उपकरण बनाने को कहा था, लेकिन कंपनियां अब तक विकल्प नहीं दे पाईं।इस संबंध में प्राधिकरण की ओर से नोटिस भी जारी किए गए थे। अब आवंटन निरस्त करने का प्रस्ताव 26 सितंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

विज्ञापन


प्राधिकरण का मानना है कि विकल्प न देने के पीछे कंपनियों का मकसद भूखंड को विक्रय कर लाभ कमाना हो सकता है, जबकि कंपनियों को भूखंड मेडिकल क्षेत्र में योगदान के लिए दिए गए थे। मेडिकल डिवाइस पार्क दो चरणों में विकसित होना है।
विज्ञापन


पहले चरण में 200 एकड़ और दूसरे चरण में 150 एकड़ क्षेत्र को विकसित किया जाना है। इसमें कुल 74 कंपनियों को भूखंड आवंटित किए गए। कोविड काल में जब ऑक्सीजन की मांग ज्यादा हुई तो कंपनियों को कंसंट्रेटर बनाने की इकाई लगाने के लिए भूखंड दिए गए। कोविड के बाद अब हालात बहुत बदल गए हैं, इसलिए इन कंपनियों को दूसरे मेडिकल उपकरण बनाने के लिए कहा गया जिनकी वर्तमान में ज्यादा जरूरत है। इसके लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन 26 कंपनियों ने जवाब नहीं दिया। अब आवंटियों को अंतिम मौका देते हुए नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल डिवाइस पार्क में आवंटी अगर विकल्प परिवर्तन नहीं करते हैं तो भूखंड का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। 26 सितंबर को बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। - डॉ. अरुण वीर सिंह, सीईओ, यीडा


27 भूखंडों के लिए 47 आवेदन, साक्षात्कार से आवंटन
यीडा के मेडिकल डिवाइस पार्क में जुलाई में निकाली गई 27 भूखंडों की योजना के लिए 47 आवेदन आए हैं। इनका आवंटन साक्षात्कार प्रणाली से होगा। विभाग का मानना है कि नीलामी की प्रक्रिया में वह संस्थाएं भी भूखंड पा सकती हैं जिनकी चिकित्सा क्षेत्र में कोई विशेषज्ञता नहीं है। 27 भूखंडों में 19 भूखंड एक हजार वर्गमीटर के हैं। छह भूखंड 2100 वर्गमीटर के हैं, जबकि दो भूखंड 2600 वर्गमीटर के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed