{"_id":"61cdf06b0bb4555c2f438fef","slug":"allegation-of-not-giving-ration-noida-news-noi6242555191","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न देने का आरोप
विज्ञापन
पुन्हाना। गांव गंगवानी के एक दर्जन लोगों ने गांव के डिपो होल्डरों द्वारा गरीबों को राशन ने देने का आरोप लगाते हुए पुन्हाना की एसडीएम मनीषा शर्मा से लिखित शिकायत की हैं। एसडीएम ने फूड एंड सप्लाई विभाग पिनगवां के निरीक्षक और डिपो होल्डरों को जवाब देने के लिए 6 जनवरी को नोटिस भेजकर तलब किया है।
गांव गंगवानी निवासी अय्यूब, साकिर, बाबुराम, असलम और जुनेद सहित एक दर्जन लोगों ने एसडीएम को हलफनामा देकर आरोप लगाया कि उनके बीपीएल और ओपीएच के राशन कार्ड बने हुए हैं। जाहिद निवासी गंगवानी और अजरू निवासी पापडी डिपो होल्डरों के पास उनका राशन बांटने का काम करते है। दोनों डिपो धारक आपस में साठगांठ कर हम गरीबों का समय पर राशन नहीं देते है। माह अक्तूबर 2021 का सारा राशन बाजार में बांट दिया और उनको राशन नहीं दिया। उन्होंने बताया कि डिपो होल्डर गरीबों के घर-घर जाकर उन्हें राशन देने की बात कर अंगूठा लगवा लेते लेकिन बाद में राशन नहीं देते हैं। जब उनसे मांगते हैं तो वे बदतमीजी करते हैं।
एसडीएम मनीषा शर्मा का कहना है कि लोगों की शिकायत मिली है। इस बारे में अपना-अपना पक्ष रखने के लिए फूड एंड सप्लाई विभाग पिनगवां के इंस्पेक्टर और दोनों डिपो होल्डरों को नोटिस भेजकर 6 जनवरी को तलब किया गया है। जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।