फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   allegation of murder

Noida News: हादसा नहीं, दोस्तों ने 15वीं मंजिल से फेंककर की थी प्राॅपर्टी डीलर की हत्या

Mon, 05 Jan 2026 09:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
allegation of murder
फोटो:-------------------
विज्ञापन

हादसा नहीं, दोस्तों ने 15वीं मंजिल से फेंककर की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
-बिसरख कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी दोस्तों को किया गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार
-एक जनवरी की रात ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में हुई थी घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में प्रॉपर्टी डीलर की मौत हादसा नहीं थी, बल्कि दोस्तों ने अपने अन्य साथियों के साथ 15वीं मंजिल से नीचे फेंक कर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की थी। बिसरख कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि कार को लेकर आरोपियों और मृतक व उसके दोस्त के बीच विवाद चल रहा था। नववर्ष की पार्टी के दौरान गाली गलौज होने के बाद आरोपियों ने मृतक को नीचे फेंक दिया था। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मूलरूप से बिहार के सिवान जिले के जीबी नगर तरबरा निवासी मृतक विनीत ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में रहता था। वो प्रॉपर्टी डीलर थे। वहीं इसी सोसाइटी में बिहार के अन्य दोस्त भी रहते हैं। इनमें उनका दोस्त आयुष और प्रिंस व अन्य भी शामिल हैं। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि एक जनवरी की रात आयुष के फ्लैट पर नववर्ष की पार्टी चल रही थी, लेकिन आयुष अन्य जगह पर पार्टी में गया हुआ था। फ्लैट पर विनीत के अलावा प्रिंस कुमार, बादल ठाकुर, धीरज कुमार सिंह, ओमप्रकाश, हर्षित कुमार उर्फ हर्ष व शेरी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि प्रिंस ने विनीत के दोस्त आयुष की कार ली थी। उससे कार का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें एयरबैग भी फट गया था। इस कारण बीमा से क्लेम नहीं मिला। आयुष व विनीत प्रिंस से कार ठीक कराने में आने वाले खर्च को मांग रहे थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। एक जनवरी को पार्टी में प्रिंस व बादल व उनके साथियों का विनीत के साथ विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद आरोपियों ने विनीत को 15वीं मंजिल से फ्लैट की बालकनी से नीचे फेंक दिया। उसके बाद सभी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना हादसा लग रही थी, लेकिन पूछताछ में मामला सामने आया तो घटना को खुलासा हुआ।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि बिसरख कोतवाली पुलिस ने हनुमान मंदिर गोल चक्कर के पास से दो आरोपी धीरज कुमार निवासी सपही ब्रहृापुर बिहार और विशाल मिश्रा निवासी मोहल्ला झत्ता दलपतराय फरुर्खाबाद को गिरफ्तार किया है। दोनों इस समय ग्रेनो वेस्ट के एनएक्सवन स्टेडियो टावर में रह रहे थे। अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिहार में दुकान करते हैं। यहां किसी काम से आए थे। बाकी आरोपियों में कोई छात्र तो कोई नौकरी पेशा है। जल्द ही मुख्य आरोपी समेत अन्य को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed