{"_id":"6a60d238da58585dea06522f","slug":"allegation-of-misconduct-against-a-young-woman-noida-news-c-1-noi1095-4530025-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीलरशिप मीटिंग के नाम पर नोएडा बुलाकर युवती से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीलरशिप मीटिंग के नाम पर नोएडा बुलाकर युवती से अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
वाराणसी में दर्ज हुई जीरो एफआईआर, सेक्टर-63 पुलिस कर रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कंपनी की डीलरशिप का भरोसा देकर युवती को नोएडा बुलाकर अभद्रता का मामला सामने आया है। वाराणसी निवासी युवती की शिकायत पर पहले जीरो एफआईआर दर्ज की गई। अब कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वाराणसी के शिवपुर की युवती ने शिकायत की है कि उनकी पहचान कंपनी के कर्मचारी इंद्रा पांडेय से हुई थी। आरोपी ने डीलरशिप का प्रस्ताव रखा और उसे नोएडा बुलाया। तय कार्यक्रम के अनुसार दोनों की मुलाकात डीएलएफ मॉल स्थित कॉफी शॉप में हुई। बैठक के बाद आरोपी ने उन्हें कार से छोड़ने की पेशकश की। आरोप है कि उसने सेक्टर-63 की ओर जाते समय कार में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और छूने का प्रयास किया। उन्होंने सुनसान स्थान का फायदा उठाकर जबरदस्ती करने की भी कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी तरह वहां से निकलकर खुद को सुरक्षित किया। घटना के बाद उन्होंने वाराणसी के शिवपुर पुलिस चौकी में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। मामला नोएडा से जुड़ा होने के कारण केस सेक्टर-63 थाना पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है। एडीसीपी स्वतंत्र सिंह का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।