फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   All the records broken, Corona on 2230 for the first time in a single day

टूटे सारे रिकॉर्ड, पहली बार एक ही दिन में 2230 को कोरोना

Thu, 13 Jan 2022 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
All the records broken, Corona on 2230 for the first time in a single day
नोएडा। जिले में कोरोना ने दूसरी लहर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 2230 नए मामले सामने आए हैं, जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 106 दर्ज की गई। साथ ही, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 9267 हो गई है। वहीं, जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), दो अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) सहित 100 से अधिक डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हो गए हैं। सभी का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 11 जनवरी को 7895 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें 2163 मरीजों में आरटी-पीसीआर जांच से कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि 67 मरीजों की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस लिहाज से जांच में लगभग हर व्यक्ति मरीज संक्रमित पाया गया है। दैनिक आधार पर कोरोना के सर्वाधिक मामलों का रिकॉर्ड पिछले साल 4 मई को बना था, तब एक ही दिन में 1761 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। अब महामारी की तीसरी लहर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले साल दूसरी लहर के दौरान मई के शुरुआती 11 दिनों में 13392 कोरोना के मामले सामने आए थे, जबकि इस बार तीसरी लहर में जनवरी के 11 दिनों में 9384 कोरोना मामले आए हैं। हालांकि, तीसरी लहर में जिस रफ्तार से संक्रमण बढ़ रहा है उससे जनवरी में ही कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 20 हजार तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। जिले में अब तक 73246 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 63511 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एहतियातन कराई जांच, रिपोर्ट आई पॉजिटिव
जिला स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्सा (एसीएमओ) अधिकारी डॉ. ललित कुमार सबसे पहले संक्रमित मिले थे। एहतियाती तौर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने जांच कराई तो उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ ने बताया कि उन्हें किसी तरह की तकलीफ नहीं है। घर से ही स्वास्थ्य विभाग का कामकाज देख रहे हैं। एसीएमओ डॉ. भारत भूषण भी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सीएमओ ऑफिस में 15 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही, जिम्स के 30 से अधिक, शारदा के 40 से अधिक, जिला अस्पताल के चार डॉक्टर व एक अन्य स्टाफ सहित सरकारी निजी अस्पतालों के 100 से अधिक डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए हैं।
99 फीसदी मरीजों का घर पर ही उपचार
महामारी की तीसरी लहर में राहत की बात यह है कि स्वास्थ्य सेवाओं पर फिलहाल दबाव ज्यादा नहीं बढ़ा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुशवाहा का कहना कि तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच भी अस्पतालों में महज एक फीसदी मरीज ही आइसोलेशन में हैं। 99 फीसदी मरीजों का उपचार घर पर ही चल रहा है। कोविड अस्पताल में 29 मरीज हैं। इसके अलावा जिम्स, शारदा और यथार्थ अस्पताल को भी कोरोना के उपचार के लिए अनुमति दी गई है। जेपी और कैलाश अस्पताल पहले से ही अधिकृत हैं।

दस दिन में 27 फीसदी बढ़े सक्रिय मरीज
तेजी से बढ़ से कोरोना संक्रमण के बीच दस दिन में ही जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 27 फीसदी बढ़ी है। 1 जनवरी को 335 सक्रिय मरीज दर्ज किए गए थे, जबकि 11 जनवरी तक आंकड़ा 9200 पार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed