फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aliya converted religion for marriage kicked out from home after one month

नोएडाः धर्म परिर्वतन कर बनी अलिया, शादी के एक माह बाद घर से निकाला

Wed, 23 Sep 2020 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
aliya converted religion for marriage kicked out from home after one month
धर्म परिवर्तन

मूलरूप से बिजनौर निवासी नर्स ने शाहबेरी निवासी युवक से धर्म और नाम परिवर्तन कर कोर्ट मैरिज की। आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ही पीड़िता का उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। आरोपी और उसके परिजन ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पीड़िता से मारपीट की और घर से निकाल दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि युुवक फिर से निकाह की कोशिश में है। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता ने बिसरख कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति अली रजा समेत चार ससुराल वालों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में नर्स थी। माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। दो माह पहले शाहबेरी निवासी अली रजा से कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के लिए उसका धर्म और नाम बदलकर अलिया रख दिया गया। दो दिन बाद से अली रजा की मां ने पीड़िता को रसोई में घुसने देने से मना कर दिया और अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर पीड़िता से मारपीट की गई और गला भी दबाया गया। अस्पताल जाने से कहीं उन्हें कोरोना न हो जाए उसकी नौकरी भी छुड़वा दी गई। एक माह बाद उसे घर से निकाल दिया गया। अब पीड़िता शाहबेरी में किराए के मकान में रह रही है, वह किराया भी नहीं दे पा रही है।

केस दर्ज न कराने की शर्त पर निकाह
पीड़िता ने बताया कि अली रजा से उसकी मुलाकात दो साल पहले हुई थी। इसके बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और फिर पलट गया। पीड़िता ने बिसरख कोतवाली में शिकायत दी। जिसके बाद आरोपी ने शिकायत वापस लेने की शर्त पर उससे निकाह किया।


आरोपी बोला, रुपये ऐंठने चाहती है
आरोपी अली रजा का कहना है कि महिला उससे रुपये लेना चाहती है, इसकी रिकार्डिंग भी उसके पास है, लेकिन पीड़िता का कहना है कि अगर उसे रुपये लेने होते तो वह निकाह नहीं करती, पहले ही आरोपी रुपये दे रहा था, तभी ले लेती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed