फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Akhilesh Yadav targets BJP says will fight elections together

UP Politics: 'BJP को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार', अखिलेश बोले- सीट शेयरिंग मुद्दा नहीं, दिखाएंगे बड़ा दिल

Sat, 19 Aug 2023 04:23 PM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 19 Aug 2023 04:23 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि यूपी में ट्रैफिक पुलिस में नई भर्ती हुई है, जो कि हर सड़क पर दिखाई दे रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरता जिस दिन  प्रदेश में किसी अन्नदाता की या फिर किसी गरीब की जान उस नई भर्ती की वजह से न जा रही हो। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav targets BJP says will fight elections together
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश के तमाम मुद्दों को लेकर योगी सरकार को कटघरे पर खड़ा किया है। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि यूपी में ट्रैफिक पुलिस में नई भर्ती हुई है, जो कि हर सड़क पर दिखाई दे रहे हैं। ये नई भर्ती है जिसकी वजह से हर दिन एक व्यक्ति की जान जा रही है। अखिलेश ने कहा कि एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरता जिस दिन  प्रदेश में किसी अन्नदाता की या फिर किसी गरीब की जान उस नई भर्ती की वजह से न जा रही हो। 

विज्ञापन


दरअसल पूर्व सीएम अखिलेश यादव सांड के मुद्दे पर बिना नाम लिए प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर थे। अखिलेश ने कहा कि मैं नाम नहीं बोलना चाहता था इनकी वजह से हादसों में बढ़ोतरी हुई है। अखिलेश ने सांडों को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला कि सांडों को यह नंदी मानते हैं। अरे हम कैसे कह दें कि यह नंदी है जो हर रोज एक व्यक्ति की जान लेगा। आपको बता दें कि विधानसभा सत्र के दौरान भी अखिलेश यादव ने सांड का मुद्दा उठाया था। जिस पर सीएम योगी ने पलटवार करते हुए कहा था कि हम सांड को नंदी के रूप में पूजते हैं। 

विज्ञापन

 

इसी क्रम में सपा सुप्रीमो से लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि हां लड़ना तो चाहिए, कहां से लड़ेंगे ये पार्टी तय करेगी। वाराणसी, कन्नौज या किस सीट से लड़ेंगे ये अखिलेश ने अभी स्पष्ट नहीं किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि जहां से बीजेपी के नेता कह दें वहां से चुनाव लड़ लूंगा। अखिलेश ने  साफ किया कि वो चुनाव लड़ने को तैयार हैं। आगे उन्होंने 2024 को लेकर कहा कि गठबंधन के सभी नेता तैयार हैं। हमारी मीटिंग के बाद आपने 40 लोगों की मीटिंग बुलाई। ऐसे दलों को भाजपा ने बुलाया जिनका अस्तित्व तक नहीं है। अखिलेश ने कहा कि ये दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जिसे कि इन छोटे दलों की जरूरत पड़ रही है।  अखिलेश ने कहा कि हमारे साथ जितने भी दल हैं वो अपने-अपने राज्यों में ताकतवर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीट एडजस्टमेंट कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। संयोजक चुनना बड़ा फैसला नहीं है वो हम कर लेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि हम पूरी मजबूती के साथ भाजपा को केन्द्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं। हम सीट शेयरिंग के मुद्दे पर समझौता करने तक तैयार हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि सपा बड़ा दिखाने के लिए जानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed