{"_id":"63f863462b4063274105c347","slug":"akhilesh-yadav-on-noida-visit-attacks-yogi-government-says-nothing-for-farmers-common-people-in-budget-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का नोएडा दौरा: देश का सपना सपा ही पूरा कर सकती है, बोले- योगी सरकार ने बजट में कुछ नहीं दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का नोएडा दौरा: देश का सपना सपा ही पूरा कर सकती है, बोले- योगी सरकार ने बजट में कुछ नहीं दिया
Fri, 24 Feb 2023 05:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 24 Feb 2023 05:15 PM IST
सार
नोएडा सेक्टर-63 में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने बजट में कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज नोएडा दौरे पर हैं। इसके तहत वो सेक्टर 63 पहुंचे हैं, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद हैं। यहां शॉल ओढ़ाकर अखिलेश यादव का स्वागत किया गया। वहीं सुरक्षा के नजरिए से नोएडा पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने बजट में कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन
पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास पहुंचे अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री नोएडा में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर के सेक्टर 61 निजी आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के एवं आगामी 2024 चुनाव को लेकर गहन चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौके पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर ने बताया कि नोएडा में आयोजित मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके आवास पहुंचे और पश्चिमी उत्तर- प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने एवं आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजय दिलाने के लिए चर्चा की।