फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ajaz khan to contest from Punhana

पुन्हाना से ऐजाज खां बने कांग्रेस के प्रत्याशी

Thu, 03 Oct 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ajaz khan to contest from Punhana
पुन्हाना। कांग्रेस पार्टी ने ऐजाज खान काटपुरी को पुन्हाना से प्रत्याशी बनाया है। ऐजाज खान कांग्रेस टिकट से पहला चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि वह समाजवादी पार्टी की टिकट पर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा वह 2000 में नूंह और 2009 में पुन्हाना विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। ऐजाज खां बीए एलएलबी हैं। उनकी मां रसूली 2005 में पुन्हाना से जिला पार्षद बन चुकी हैं। काटपुरी खानदान में सबसे पहले मोहम्मद इलयास के पिता रहीम खा ने 1967 में नूंह विधान सभा से चुनाव लड़ा, जिसमें खुर्शीद अहमद को 1041 वोटों से हराया था। उसके एक साथ बाद ही खुर्शीद अहमद ने रहीम खां को 1968 में 5937 वोटों से हराया तथा 1972 में निर्दलीय रहीम खां ने कांग्रेस के खुर्शीद अहमद को हराया। किसी कारण रहीम खां को अदालत ने 1977 के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी तब रहीम खां ने चौधरी सरदार खां जो उनके छोटे भाई थे और दिल्ली में एक अध्यापक थे। उनको 1977 में चुनाव लड़वाया। सरदार खां ने जेएनपी पार्टी से चुनाव लड़ा और निर्दलीय दीन मोहम्मद को 1758 वोटों से हराया। 1982 का चुनाव रहीम खां और सरदार खां दोनों भाइयों के बीच हुआ, जिसमें निर्दलीय रहीम खां ने अपने भाई कांग्रेस के सरदार खां को 1138 वोटों से हराया। उसके बाद 1991 रहीम खां के पुत्र मोहम्मद इलयास नूंह से, 2000 में फिरोजपुर झिरका और 2009 में पुन्हाना से विधायक बन चुके हैं जबकि इलयास के छोटे भाई हबीबुर्रहमान 2005 में नूंह से आफताब अहमद को विधायक बने। एक विधायक बनने के बाद चौधरी सरदार खां या उसका बेटा अभी तक विधायक नहीं बन सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed