फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   airport glimpses on yeeda city entry gate

थीम पार्क और प्रवेश द्वार से जगमाएगी यीडा सिटी

Sat, 28 Nov 2020 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
airport glimpses on yeeda city entry gate
फोटो
विज्ञापन

यीडा सिटी के प्रवेश द्वार पर दिखेगी एयरपोर्ट की झलक
फिल्म सिटी के सामने दस एकड़ में बनेगा थीम पार्क, दो माह में शुरू होगा काम
प्रवेश करते ही मिलेगी यीडा सिटी की जानकारी, होगा सुखद एहसास
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने यीडा सिटी को आधुनिकता और प्रकृति का मिश्रण कर जगमगाने की तैयारी शुरू कर दी है। यीडा सिटी में प्रवेश द्वार बनाने के साथ करीब 5 एकड़ में ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा। वहीं, सेक्टर-25 में रोटरी और फिल्म सिटी के सामने 10 एकड़ में एक थीम पार्क बनेगा। इसमें फिल्म सिटी की झलक दिखेगी। वहीं, गलगोटिया विवि के पहले प्रवेश द्वार विकसित होगा। यहां एयरपोर्ट की झलक दिखेगी। यमुना प्राधिकरण अगले दो महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरा कर काम शुरू करेगा। सबसे पहले यमुना प्राधिकरण अपने प्रवेश द्वार को दुरुस्त करेगा। यहां आने वाले लोगों को प्रवेश करते ही यीडा सिटी की जानकारी और सुखद एहसास होगा। यमुना प्राधिकरण गलगोटिया विश्वविद्यालय से पहले प्रवेश द्वार बनाएगा। ताकि यहां आने वाले लोगों को बताया जा सके कि यीडा सिटी में आपका स्वागत है। साथ ही करीब 5 एकड़ में हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा। यहां हवाई जहाज बनाया जाएगा। हरित क्षेत्र में तरह-तरह के फूल पौधे लगाए जाएंगे। प्राधिकरण के सेक्टर-21 में 1 हजार एकड़ में फिल्म सिटी प्रस्तावित की गई है। इस सेक्टर के बाहर करीब 10 एकड़ में एक थीम पार्क बनेगा। इस पार्क में फिल्म सिटी की झलक दिखेगी। सेक्टर-25 में सलारपुर के पास एक रोटरी विकसित की जाएगी। यह रोटरी करीब दो एकड़ में है। इसे हरित क्षेत्र में बदला जाएगा। आवासीय सेक्टर-20 में एक बड़ा पार्क विकसित किया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। यह पार्क करीब 20 एकड़ में विकसित किया जाएगा।

यीडा सिटी में लोगों के बसने से पहले सभी जरूरी सुविधाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी। द्वार देखकर ही लोगों को यीडा सिटी में प्रवेश का सुखद एहसास होने लगेगा। पार्क, रोटरी आदि विकसित करने का काम शुरू हो गया। जमीन भी चिन्हित कर ली गई है।
विज्ञापन

डॉ. अरुण वीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed