फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Aircraft will not be able to fly within 5 km radius of Twin Towers

ट्विन टावर के 5 किमी दायरे में नहीं उड़ सकेंगे विमान

Tue, 12 Apr 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Aircraft will not be able to fly within 5 km radius of Twin Towers
नोएडा (सुशील पांडेय)। सेक्टर-93ए स्थित ट्विन टावर के अंतिम ब्लास्ट के दिन आसपास के 5 किमी के दायरे में नो फ्लाइंग जोन होगा। हेलीकॉप्टर आदि के उड़ान को प्रतिबंधित किया जा सकता है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से बातचीत होने का दावा किया गया। यही नहीं आसपास की सड़कों के अलावा नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे भी कुछ देर के लिए बंद किया जा सकता है। अंतिम ब्लास्ट से कुछ दिन पहले इन सभी की अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि अंतिम ब्लास्ट के दिन इतनी धूल उड़ेगी कि इससे सड़क परिवहन के अलावा हवाई यातायात भी प्रभावित हो सकता है। यही वजह है कि ट्विन टावर के आसपास के 5 किमी के दायरे को नो फ्लाइंग जोन घोषित करने की मांग की गई है। इससे संबंधित सभी एजेंसियों से बातचीत चल रही है। बिल्डर और एडिफिस इंजीनियरिंग की ओर से यह कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो धूल की वजह से एक्सप्रेसवे को भी करीब आधे घंटे तक बंद करने की योजना है। अधिकारियों के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर तेज गति में वाहन आते-जाते हैं। धूल की वजह से वाहनों के टकराने की आशंका रहेगी। ऐसे में कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे को बंद करना ही उचित होगा। हालांकि आधे घंटे तक एक्सप्रेसवे बंद होने पर काफी लंबा जाम लगने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों के लिए काफी परेशानी भी होगी। उनके लिए डायवर्जन का भी विकल्प शायद उपलब्ध नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूल से बचाव के उपाय पर संशय
एडिफिस इंजीनियरिंग और जेट डिमोलिशन की ओर से अंतिम ब्लास्ट के दिन धूल से बचाव के उपाय किए जाने की योजना बनाई जा रही है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि करीब 10 मीटर तक धूल उड़ेगी। यह हवा के डायरेक्शन पर निर्भर करेगा कि धूल का गुबार किधर जाएगा। धूल से बचाव के लिए प्राधिकरण की ओर से भी प्रयास किए जाएंगे। लेकिन इससे काफी नुकसान की संभावना बनेगी। आसपास की सोसाइटियों में धूल की चादर बिछेगी, जिसे साफ करना चुनौती भरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed