फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Air worsens in Delhi-NCR, NGT asks for report, restrictions may be imposed

Noida News: दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ी हवा, एनजीटी ने मांगी रिपोर्ट, लग सकते हैं प्रतिबंध

Tue, 14 May 2024 10:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Air worsens in Delhi-NCR, NGT asks for report, restrictions may be imposed
दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ी हवा, एनजीटी ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

- ग्रैप के नियम लागू करने के एनजीटी ने दिए संकेत, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से मांगी रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर की हवा प्रदूषित हो रही है। हवा में प्रदूषण बढ़ने की वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में पहुंच चुका है। ऐसे में एनजीटी ने अब वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) से रिपोर्ट मांगी है। एनजीटी ने सीएक्यूएम से ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के प्रतिबंध लागू करने के लिए भी परीक्षण करने के लिए कहा है। इसके लिए एक रिपोर्ट भी आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार कर एनजीटी को देगा।



एनजीटी ने अपने आदेश में कहा है कि मई के पहले सप्ताह में लगातार तीन से छह मई तक हवा खराब श्रेणी में रही। दिल्ली में ही एक्यूआई तीन मई को 264, चार मई को 281, पांच मई को 291 और छह मई को 247 रहा। यह सीधे तौर पर हवा के खराब होने का संकेत है। सीएक्यूएम का नियम है कि लगातार 72 घंटे से अधिक हवा के खराब होने की स्थिति में ग्रैप के प्रतिबंध लागू हो जाते हैं। एक्यूआई के 201 से 300 के बीच मिलने पर ग्रैप-1 के प्रतिबंध लागू होने चाहिए। एनजीटी ने सीएक्यूएम से पूछा है कि आखिर क्यों अब तक प्रतिबंध लागू नहीं किए गए हैं जबकि पांच मई को एक्यूआई 291 तक पहुंच गया।
विज्ञापन


आयोग ने एनजीटी से कहा है कि उनको प्रदूषण के मामले में परीक्षण के लिए कुछ समय चाहिए। इसके बाद ही रिपोर्ट एनजीटी को दी जा सकेगी। इसमें आयोग यह कारण भी बताएगा कि आखिर क्यों अब तक प्रतिबंध लागू नहीं किए गए। एनजीटी इस मामले में अगली सुनवाई 20 अगस्त को करेगी। इससे पहले आयोग को अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट-

पूरे एनसीआर पर लगेगा प्रतिबंध



अगर हवा के प्रदूषित होने पर एनजीटी सख्त कदम उठाता है तो ऐसे में सीएक्यूएम ग्रैप के प्रतिबंध लागू करेगा। ये प्रतिबंध केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेंगे। इनका असर नोएडा सहित पूरे एनसीआर पर रहेगा। इस दौरान निर्माण कार्य से लेकर वाहनों के संचालन को लेकर जरूरी प्रतिबंध लगाते हुए नियमों का पालन करने के लिए सख्ती हो जाएगी।


इनसेट---



पांच मई को ग्रेटर नोएडा में थी हवा खराब

दिल्ली में ही केवल हवा खराब नहीं है। पांच मई को गौतमबुद्ध नगर में ग्रेनो की हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। इस दौरान एक्यूआई यहां 346 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, नोएडा में भी एक्यूआई 298 रहा। यहां भी हवा बहुत खराब श्रेणी के पास ही रही। तीन मई को भी हवा दोनों जगह खराब श्रेणी में रही। शुक्रवार को जरूरी हवा सुधरी हुई मिली। इस दौरान एक्यूआई नोएडा में 156 और ग्रेटर नोएडा में 178 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed