फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Air taxis to soon take off from Noida Airport.

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट से जल्द उड़ान भरेगी एयर टैक्सी

Thu, 08 Oct 2026 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Air taxis to soon take off from Noida Airport.
- दूसरे एयरपोर्ट तक छोटी यात्रा के साथ एयर एंबुलेंस शुरू करने की भी तैयारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द एयर टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी है। एयरपोर्ट से दूसरे एयरपोर्ट तक छोटी दूरी की यात्रा के अलावा शहर के भीतर आवागमन और आपातकालीन एयर एंबुलेंस सेवा भी शुरू करने की योजना है। इसके लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) और उबिफ्लाई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (द ईप्लेन कंपनी) के बीच करार हुआ है।
उबिफ्लाई टेक्नोलॉजीज के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. सत्यनारायण चक्रवर्ती के मुताबिक, एयर टैक्सी सेवा के लिए विमान के साथ ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर, नियामकीय व्यवस्था और परिचालन प्रक्रियाओं को भी समानांतर रूप से तैयार करना जरूरी है। नोएडा एयरपोर्ट के साथ समझौते से पहले ड्रोन ट्रायल और फिर पायलट वाले विमानों के संचालन की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

ई विमान से होगी शुरुआत, बनेंगे चार्जिंग स्टेशन
कंपनी अपनी ई-200 एक्स इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी के जरिये सेवा शुरू करने की दिशा में काम कर रही है। हेलीकॉप्टर की तरह सीधे ऊपर उड़ान भरने और उतरने में सक्षम इस विमान के संचालन के लिए एयरपोर्ट परिसर में वर्टिपोर्ट और चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ड्रोन, फिर पायलट वाली उड़ान
एयर टैक्सी के संचालन मॉडल का पहले ड्रोन के जरिए परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद पायलट वाले ई-200 एक्स विमानों की उड़ानों की योजना है। विमान के परीक्षण और संचालन के लिए डीजीसीए समेत संबंधित एजेंसियों से जरूरी मंजूरियां ली जाएंगी।


इंफ्रास्ट्रक्चर भी होगा तैयार
एमओयू के तहत एयरपोर्ट परिसर में परीक्षण के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी। एयर टैक्सी के उतरने-उड़ने के लिए वर्टिपोर्ट और चार्जिंग स्टेशन विकसित होंगे। इसके लिए एयरपोर्ट के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) में भी आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed