फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Air pollution reached the Yellow Zone after two days of relief

दो दिन की राहत के बाद येलो जोन में पहुंचा वायु प्रदूषण

Tue, 11 Jan 2022 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Air pollution reached the Yellow Zone after two days of relief
ग्रेटर नोएडा। बारिश बंद होने के साथ ही ग्रेटर नोएडा और नोएडा का वायु प्रदूषण बढ़ना शुरू हो गया है। सोमवार को दोनों शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) डार्क ग्रीन और ग्रीन जोन से बाहर निकलकर येलो जोन में पहुंच गया। नोएडा का एक्यूआई 135 और ग्रेनो का एक्यूआई 104 पहुंच गया है। बारिश नहीं होने पर वायु प्रदूषण में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही थी। इस कारण दोनों शहर का वायु प्रदूषण काफी कम हो गया था। पिछले सप्ताह बुधवार से एक्यूआई में लगातार सुधार हो रहा था।
विज्ञापन

लगातार पांच दिन सुधार होने के बाद सोमवार को एक्यूआई में बढ़ोत्तरी होना शुरू हो गई है। रविवार को ग्रेनो का एक्यूआई डार्क ग्रीन जोन में 48 पहुंच गया था, लेकिन सोमवार को ग्रेनो का एक्यूआई येलो जोन में पहुंच गया। वहीं, नोएडा का एक्यूआई 60 से बढ़कर 135 पहुंच गया है। हालांकि, दोनों शहर का एक्यूआई येलो जोन में रहने से अभी राहत की उम्मीद है, लेकिन बारिश और हवा नहीं चलती है तो जल्द ही वायु प्रदूषण फिर से रेड जोन में पहुंच जाएगा। वहीं, एनसीआर में ग्रेनो की हवा सबसे अच्छी रही है। जबकि नोएडा तीसरे नंबर पर रहा है। दिल्ली का एक्यूआई 151 सबसे अधिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed