फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Air health improved in Noida Greater Noida AQI came below 300 on Saturday

Noida: नोएडा, ग्रेटर नोएडा में सुधरी हवा की सेहत, शनिवार को 300 के नीचे आया एक्यूआई, गुणवत्ता अब भी खराब

Sat, 18 Nov 2023 07:38 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 18 Nov 2023 07:38 PM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा में शनिवार को एक्यूआई 265 रहा। शुक्रवार को नोएडा का एक्यूआई 334 रहा था। इसी तरह ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 265 रहा। 
 

विज्ञापन
Air health improved in Noida Greater Noida AQI came below 300 on Saturday
फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

दीपावली के पांच दिन बाद शनिवार को हवा की सेहत में सुधार देखने को मिला। पूरे जिले में वायु प्रदूषण में कमी शनिवार को रिकॉर्ड हुई। लेकिन, अब भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा दोनों ही जगह एक्यूआई खराब केटेगरी में बनी हुई है। ग्रैप-चार के प्रतिबंध हटाए जाने से निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। ऐेसे में अगले कुछ दिनों में वापस प्रदूषण बढ़ने की संभावना भी बनी हुई है।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही हवा में प्रदूषण कम रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक करीब आठ किमी प्रति घंटा की तेजी से हवा शनिवार को चली। ऐसे में हवा के चलने की वजह से भी प्रदूषण कम होने में मदद मिली। अधिकारियों का कहना है कि प्रदूषण को कम करने के लिए हुए उपाय जैसे मैकेनिकल स्वीपिंग, पानी का छिड़काव, स्मॉग गन का उपयोग का यह असर है। अगर अगले 48 घंटे में एक्यूआई में कमी आती है। ऐसे में अधिकारियों के दावे भी हकीकत हो सकते हैं।

विज्ञापन

 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा में शनिवार को एक्यूआई 265 रहा। शुक्रवार को नोएडा का एक्यूआई 334 रहा था। इसी तरह ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 265 रहा। शुक्रवार को यहां भी एक्यूआई 345 रहा था। एक्यूआई घटने की वजह से हवा बहुत खराब से खराब केटेगरी में आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed