फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Agreement with Bird Group for ground handling facilities

Noida News: ग्राउंड हैंडलिंग सुविधाओं के लिए बर्ड ग्रुप से करार

Fri, 12 Apr 2024 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 09:03 PM IST
विज्ञापन
Agreement with Bird Group for ground handling facilities
ग्राउंड हैंडलिंग सुविधाओं के लिए बर्ड ग्रुप से करार
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट
विमान तक यात्रियों का सामान पहुंचाने, रैंप सुविधा, चेकिंग, ट्राली बैग व व्हीलचेयर सुविधाएं मिलेंगी


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान और लैंडिंग के दौरान यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए बर्ड ग्रुप कंपनी से करार किया गया है। कंपनी टर्मिनल बिल्डिंग से हवाई जहाज तक यात्रियों का सामान पहुंचाने, रैंप की सुविधा, चेकिंग, ट्राली बैग व व्हीलचेयर सुविधाएं प्रदान करेगी। इसमें नई प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा। भारतीय कंपनी बर्ड ग्रुप देश में 21 एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग की सुविधा प्रदान कर रही है।

नोएडा एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने बताया कि एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यात्रियों को अलग अनुभव प्रदान होगा। वहीं, बर्ड ग्रुप के कार्यकारी निदेशक गौरव भाटिया का कहना है कि नई प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकियों को पेश करके सेवा प्रदान की जाएगी। एक रनवे और एक टर्मिनल एयरपोर्ट के पहले चरण में प्रतिवर्ष 12 मिलियन यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी। सभी चार विकास चरणों के पूरा होने पर नोएडा एयरपोर्ट प्रतिवर्ष 70 मिलियन यात्रियों को सेवा प्रदान करने में सक्षम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed