फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Agnipath Scheme: Live updates related to Protest against Agneepath Yojna in Uttar Pradesh

Agnipath Protest in UP : यूपी में आज भी हिंसक प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क, जौनपुर में उपद्रव

Sat, 18 Jun 2022 07:14 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 18 Jun 2022 07:14 PM IST
सार

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में बवाल जारी है। कहीं ट्रेनें फूंकी जा रहीं हैं, तो कहीं पुलिस चौकी। सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ की जा रही है।  उत्तर प्रदेश में भी कई जगह पर बवाल हुआ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। सरकार की इस योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन का दौर अब भी जारी है। यहां जानिए पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Agnipath Scheme: Live updates related to Protest against Agneepath Yojna in Uttar Pradesh
अग्निपथ को लेकर जौनपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में बवाल करने वाले 74 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

जिले में अग्निपथ योजना के विरोध में यमुना एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर आगजनी, तोड़फोड़, जाम और पथराव करने वाले 74 उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले के चार थानों में पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें 28 नामजद हैं। 960 अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा हरियाणा बस के चालक चेतराम निवासी फरीदबाद ने भी 200 अज्ञातों के खिलाफ तोड़फोड़ और आगजनी का मुकदमा थाना हाईवे में दर्ज कराया है।

मिर्जापुर में बस पर पथराव
कुछ युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान कुछ लड़कों ने बस पर पत्थर फेकें। हालांकि, किसी को चोट नहीं आई है। पुलिस के साथ ही आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। यह जानकारी मिर्जापुर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने दी है।
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर किया गया जारी
ट्रेनों की जानकारी हासिल करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लखनऊ के यात्री 9794846979 पर संपर्क कर सकते हैं। ऐसे ही वाराणसी, सीवान, छपरा, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर सिटी, बस्ती, कासगंज, मऊ के लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


lucknow: अग्निपथ योजना के विरोध के चलते कई ट्रेनें रद्द, देर से पहुंच रही हैं ट्रेनें
सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के चलते उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे की अवध-असम एक्सप्रेस, कामाख्या-भगत की कोठी सहित तमाम ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। वहीं, दर्जनभर ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया गया, जिससे गाड़ियां चारबाग व लखनऊ जंक्शन पर देरी से पहुंचीं। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे ने लोगों से जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

बरेली में जाम लगाकर सरकार के विरोध में नारेबाजी
बरेली में अग्निपथ योजना के विरोध में युवकों ने फतेहगंज पश्चिमी में जाम लगाकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद माने।

शाहजहांपुर: अग्निवीर योजना का किया विरोध, प्रदर्शन कर दिया एसडीएम को ज्ञापन
बंडा में शनिवार को युवाओं ने अग्निवीर योजना के विरोध में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसके बाद वे लोग वापस चले गए। शनिवार सुबह ब्लॉक संसाधन केंद्र पर 20-25 युवक एकत्रित हुए और अग्निवीर योजना के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची प्रदर्शनकारियों को बंडा थाने ले आई। यहां पहुंचे एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव और सीओ पुवायां बीएस वीर कुमार को युवकों ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दिव्यांशु अवस्थी, ऋषभ शुक्ला, प्रमोद, सूरज कुमार, अनमोल मिश्रा, सूरज मिश्रा आदि मौजूद रहे। 

अलीगढ़ में तनाव, टप्पल में हुए बवाल में गिरफ्तारी की तैयारी
अलीगढ़ मैं अग्निपथ योजना के विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। कल हुए टप्पल मैं बवाल के बाद शनिवार सुबह अग्नीपथ योजना के विरोध में कस्बा खैर एकत्रित हुए युवकों को पुलिस ने खदेड़ा ,खैर कस्बे के व्यापारियों ने हिंसक बवाल के डर से बाजार को बंद कर दिया है। युवाओं द्वारा सोशल मीडिया पर 19 जून को खैर के टेडी गांव रोड पर सत्याग्रह करने का एलान करते हुए मैसेज वायरल किया गया था, इसके बाद से ही पुलिस प्रशासन सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेकर हाई अलर्ट पर है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी टप्पल में हुए बवाल में गिरफ्तार 40  उपद्रवियों को जेल भेजने के साथ अन्य उपद्रवियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने की कर रहे हैं बात।

अयोध्या में हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन, एक दर्जन से ज्यादा युवा हिरासत में 
अयोध्या में अग्निवीर योजना को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। अयोध्या जिले में करीब एक दर्जन से अधिक युवाओं को हिरासत में लिया गया है।

प्रियंका गांधी ने साधा सरकार पर निशाना
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सरकार की अग्निवीर योजना पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि आर्मी भर्ती की तैयारी करने वाले ग्रामीण युवाओं का दर्द समझिए ये जरूरी है। 3 साल से भर्ती नहीं आई। दौड़-दौड़ के युवाओं के पैरों में छाले पड़ गए, वे निराश-हताश हैं। युवा एयरफोर्स भर्ती के रिजल्ट व नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। सरकार ने उनकी स्थाई भर्ती, रैंक, पेंशन, रुकी भर्ती ने सब छीन लिया है।

रक्षा मंत्री कर रहे अग्निपथ योजना की समीक्षा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अकबर रोड स्थित आवास पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अग्निपथ योजना की समीक्षा के लिए बैठक शुरू हो गई है।

जौनपुर में दूसरे दिन भी प्रदर्शन 
जौनपुर जिले में अग्निपथ योजना के खिलाफ आज लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन हो रहा है। सैकड़ों की संख्या में युवक सड़कों पर उतर आए हैं। बदलापुर और लालाबाजार में भारी बवाल हुआ। जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर लाला बाजार स्थित शिवगुलाम गंज तिराहे पर प्रदर्शनकारियों ने कई बाइकें दो रोडवेज बस, एक पुलिस की गाड़ी समेत कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

बदलापुर, महराजगंज, सिंगरामऊ थाने की फोर्स पहुंच गई
ट्रेन रोकने की आशंका के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बदलापुर, महराजगंज, सिंगरामऊ थाने की फोर्स पहुंच गई है। सूचना पर एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही पुलिस लाइन से बड़ी संख्या में जवानों को बुलाया गया है।  सेना में चार साल के लिए बतौर अग्निवीर की तरह भर्ती प्रक्रिया की घोषणा से सेना की तैयारी करने वाले युवकों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed