{"_id":"65ce1106fc06c160e6063396","slug":"agent-who-cheated-on-the-pretext-of-sending-him-abroad-arrested-noida-news-c-340-1-del1011-39679-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विदेश भेजने का झांसा देकर ठगने वाला एजेंट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विदेश भेजने का झांसा देकर ठगने वाला एजेंट गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई एयरपोर्ट से दुबई भागने के फिराक में था पंजाब निवासी आरोपी
पंजाब के दो यात्रियों को अमेरिका भेजने का झांसा देकर की थी ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फर्जी कागजात से विदेश भेजने का झांसा देकर ठगने वाले पंजाब निवासी धरमिंदर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय आरोपी एजेंट दुबई भागने का प्रयास कर रहा था। आरोपी ने दो यात्रियों को अमेरिका भेजने के लिए नकली सीमैन बुक उपलब्ध करवाई थी। इन यात्रियों को इस्तांबुल से भारत निर्वासित कर दिया गया था। इसके बाद से ही पुलिस एजेंट की तलाश कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, 25 अक्तूबर 2021 को गांव झुगियान पीर बख्श तरनतारन निवासी सविंदर सिंह और अमृतसर निवासी गगनदीप सिंह को इस्तांबुल से दिल्ली एयरपोर्ट पर निर्वासित किया गया था। इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने दस्तावेज की जांच की तो 17 अक्तूबर 2021 को दोनों यात्री दोहा से इस्तांबुल पहुंचे जहां से वे मैक्सिको जाना चाहते थे, लेकिन इनके पास से नकली सीमैन बुक मिलने के बाद अधिकारियों ने रोक लिया और निर्वासित कर दिया। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि वह नौकरी करने के लिए अमेरिका जाना चाहते थे। दोहा और इस्तांबुल के जरिये मैक्सिको तक की उनकी यात्रा की व्यवस्था धरमिंदर सिंह ने की थी। इसके एवज में आरोपियों ने उनसे 40 लाख रुपये लिए। पुलिस ने एजेंट की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। आईजीआई एयरपोर्ट थाना प्रभारी विरेंद्र राणा के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस को पता चला कि धरमिंदर मुंबई एयरपोर्ट से दुबई भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
12वीं तक पढ़ा है आरोपी
पुलिस की पूछताछ में धरमिंदर ने बताया कि वह 12वीं तक पढ़ा है। वर्तमान में दुबई में निर्माण कार्य में बतौर ठेकेदार काम कर रहा है। वह पंजाब के कुछ अन्य एजेंटों के संपर्क में आया और जल्द पैसा कमाने के लिए विदेश भेजने के नाम पर लोगों को ठगना शुरू कर दिया। उसे दोनों यात्रियों से अग्रिम राशि के रूप में 10 लाख रुपये मिले थे, जिसमें 6 लाख रुपये बैंक और बाकी रकम नकद में मिली थी। बाकी रकम यात्रियों के मैक्सिको पहुंचने पर मिलनी थी।