{"_id":"6a736564c44902307c0c2825","slug":"agency-selected-for-ramp-construction-on-the-bhangel-elevated-road-grnoida-news-c-1-noi1095-4579835-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भंगेल एलिवेटेड पर रैंप निर्माण के लिए चुनी गई एजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भंगेल एलिवेटेड पर रैंप निर्माण के लिए चुनी गई एजेंसी
विज्ञापन
- लंबे समय से आस-पड़ोस के सेक्टर व गांव निवासी कर रहे हैं एलिवेटेड रोड से कनेक्टिविटी की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-40 अगाहपुर से सेक्टर-82 एनएसईजेड तक बने 4.5 किमी के भंगेल एलिवेटेड रोड में बरौला टी-प्वाइंट पर रैंप निर्माण के लिए एजेंसी का चयन नोएडा प्राधिकरण ने कर लिया है। यहां चार रैंप बनाए जाएंगे। रैंप को पहले से बने रास्तों से जोड़ा जाएगा। रैंप बन जाने से एलिवेटेड रोड से 13 सेक्टरों और तीन गांवों को एलिवेटेड रोड से कनेक्टिविटी मिलेगी। नीचे की सड़क से वाहनों का दबाव कम होगा समय और दूरी भी कम होगी। चुनी गई एजेंसी को 18 महीने का समय काम पूरा करने के लिए प्राधिकरण देगा। निर्माण लागत 51 करोड़ 84 लाख रुपये अनुमानित है।
6 लेन का भंगेल एलिवेटेड रोड 608 करोड़ रुपये की लागत से बना है और 11 नवंबर 2025 को वाहनों के आवागमन के लिए खोला गया था। 6 जून-2020 को इस एलिवेटेड का निर्माण शुरू होने के साथ बीच में बरौला टी प्वाइंट पर लूप की मांग भी उठने लगी थी। प्राधिकरण ने पहले एलिवेटेड का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा था। 8 महीने पहले एलिवेटेड वाहनों के आवागमन को खोला जा चुका है फिर बरौला टी प्वाइंट पर ट्रैफिक इंटरचेंज बनाने की परियोजना का प्रस्ताव तैयार हुआ है। रैंप बन जाने से 7 एक्स सेक्टरों (74-79), 107, 101, 104, 42,47, 48, 49 व हाजीपुर, बरौला, सलारपुर गांव बीच में एलिवेटेड रोड से जुड़ जाएंगे। एलिवेटेड के नीचे की दादरी रोड, विश्वकर्मा रोड पर वाहनों का दबाव और जाम की समस्या दूर होगी। वाहन चालकों का सफर सीधे होने से कम दूरी और कम समय में पूरा हो होगा।
नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि रैंप निर्माण को मेहता कंस्ट्रक्शन कंपनी का चयन किया गया है। करार की प्रक्रिया पूरी कर काम जल्द शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
इस तरह से चार रैंप बनेंगे
रैंप नंबर 1- यह रैंप सलारपुर सेक्टर-101 की तरफ से बनाकर एलिवेटेड पर जोड़ा जाएगा। इस से 7 एक्स सेक्टरों व अन्य ट्रैफिक चढ़कर सेक्टर-82 एनएसईजेड की तरफ जाएगा।
रैंप नंबर 2- यह रैंप एलिवेटेड से सेक्टर-49 बरौला की तरफ उतरेगा। अगाहपुर से चढ़ने वाला ट्रैफिक जिसे विश्वकर्मा रोड या 7 एक्स सेक्टर अन्य जगहों पर जाना है वो इस रैंप से उतर सकेगा।
रैंप नंबर 3- यह रैंप सेक्टर-107 की तरफ उतरेगा। इस पर सेक्टर-82 की तरफ से आने वाला 7 एक्स, सेक्टर-107 व अन्य सेक्टरों व गांव का ट्रैफिक इस से उतर कर विश्वकर्मा रोड से जा सकेगा।
रैंप नंबर-4- यह रैंप सेक्टर-47 की तरफ से एलिवेटेड पर चढ़ाया जाएगा। यहां आस-पास के कई सेक्टर का ट्रैफिक बरौला टी प्वाइंट पार कर इस लूप से एलिवेटेड पर चढ़कर अगाहरपुर होते हुए आगे दिल्ली की तरफ निकल सकेगा।