फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After taking a bath in the swimming pool the girl's eye got infected

आंख-नाक से बहने लगा खून: स्वीमिंग पूल में नहाने के बाद बच्ची को हुआ आई इंफेक्शन, बुखार ने भी जकड़ा

Fri, 30 Jun 2023 08:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 30 Jun 2023 08:59 AM IST
सार

ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी के टावर-6 में निवासी विभोर चौधरी ने बताया कि रविवार दोपहर को साढ़े आठ साल की बेटी सोसाइटी में स्वीमिंग पूल में नहाने गई थी। नहाने के बाद वह घर लौट आई। शाम को अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी।

विज्ञापन
After taking a bath in the swimming pool the girl's eye got infected
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी में स्वीमिंग पूल में नहाने के बाद बच्ची की आंख में इंफेक्शन हो गया है। नहाने के बाद उसे बुखार आ गया। आंख और नाक से खून बहने लगा। जिसके बाद बच्ची अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची के पिता ने स्वीमिंग पूल के रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सोसाइटी के टावर-6 में निवासी विभोर चौधरी ने बताया कि रविवार दोपहर को साढ़े आठ साल की बेटी सोसाइटी में स्वीमिंग पूल में नहाने गई थी। नहाने के बाद वह घर लौट आई। शाम को अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी। पहले उसे बुखार आयो फिर आंख और नाक से खून बहने लगा। सूजन के साथ आंख लाल हो गई। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। आराम नहीं मिलने पर उसे वैशाली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने आंख में गंदा पानी जाने या स्वीमिंग पूल में क्लोरिन की मात्रा अधिक होने से बच्ची की आंख में इंफेक्शन की आशंका जताई है। घटना के बाद से परिजनों में मेंटेनेंस टीम के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन


आरोप है कि उस दिन सोसाइटी की स्वीमिंग पूल में नहाने के बाद कई और बच्चों की तबीयत भी खराब हुई थी। हालांकि उनको ज्यादा परेशानी नहीं हुई थी। उन्होंने बच्ची के स्वस्थ होने के बाद पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीमिंग पूल के पानी पुल ब्लीच और क्लोरिन डाली जाती है। ताकि पानी को साफ रखा जा सके। ब्लीच व क्लोरिन से इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए स्वीमिंग के दौरान चश्मे और कैप के साथ कपड़े पहनना जरुरी है। फिर भी सोसाइटी की घटना का भी संज्ञान लेकर जांच की जाएगी। - अनिता नागर, उप जिला खेल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed