फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After SC lawyer murder, property dealer roamed in his house

SC वकील मर्डर: हत्या के बाद कोठी में घुमा था प्रॉपर्टी डीलर, जाते ही कमरों में लगाया ताला; बाहर बांधी जंजीर

Tue, 12 Sep 2023 06:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Sep 2023 06:39 PM IST
सार

नोएडा में सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की हत्या की वारदात चर्चा में है। सेक्टर-30 में सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील का हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व आईआईएस पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद कोठी में प्रॉपर्टी डीलर आया था।

विज्ञापन
After SC lawyer murder, property dealer roamed in his house
महिला वकील की कोठी में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-30 में डी ब्लॉक की कोठी में 61 साल की सुप्रीम कोर्ट की वकील रेणु सिन्हा की हत्या से पूरा इलाका हिल गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पूर्व आईआईएस (भारतीय सूचना सेवा) अधिकारी पति नितिन नाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इस वारदात का अंतिम समय तक किसी को पता नहीं चला। हत्या के बाद कोठी पर प्रॉपर्टी डीलर भी आया। लेकिन उसे कोई शक नहीं हुआ। रविवार सुबह कोठी बेचने का विरोध करने पर रेणु की गला दबाकर और धक्का देकर हत्या कर दी थी। शव को  स्टोर रूम में छिप दिया था। हत्या के 12 12 घंटे के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। 

विज्ञापन

सुबह चाय के दौरान हुई थी बहस
दोनों में कोठी को बेचने को लेकर विवाद हुआ था। कुछ दिन पहले नितिन ने कोठी का साढ़े चार करोड़ में सौदा कर लिया था और 55 लाख एडवांस भी ले लिए थे। रविवार को प्रॉपर्टी डीलर और खरीदार कोठी को देखने आने वाले थे। सुबह चाय के दौरान कोठी बेचने को लेकर पत्नी से बात हुई। णु के विरोध करने पर नितिन हाथापाई करने लगा। आरोपी ने पत्नी को वॉशरूम में धक्का दे दिया। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरों में ताला और मुख्य गेट पर लगाया जंजीर
घटना के करीब एक घंटे बाद प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन लोग नितिन के घर पहुंचे। नितिन ने उन्हें पहली मंजिल के कमरे सहित अन्य स्थान को दिखाया। उसके बाद वह लोग वहां से चले गए। इसके बाद उसने कोठी के कई कमरों में ताला लगाया और मुख्य गेट में जंजीर लगाकर ताले को आगे कर दिया, ताकि ऐसा लगे कि मुख्य गेट बाहर से बंद है।
विज्ञापन

महिला वकील के भाई को हुआ इस बात से शक
इसके बाद शक होने पर रेणु के भाई घर पहुंचे तो दरवाजा बाहर से बंद दिखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया था। वहीं, उन्होंने जब नितिन को फोन लगाया तो नहीं उठा। जब पड़ोसियों ने उसे फोन किया तो नितिन ने दिल्ली के लोधी रोड में होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed