{"_id":"5f29b4708ebc3e3c9533bbf3","slug":"after-irs-and-ips-job-got-34th-rank-noida-news-noi527767043","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसएस---जोड़--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसएस---जोड़--
विज्ञापन
आईआरएस और आईपीएस से सुकून नहीं, आईएएस थी मंजिल
नोएडा। सेक्टर-12 निवासी अपूर्व चौहान (27) ने यूपीएससी 2019 परीक्षा में 34वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। अपूर्व सुरभि अस्पताल के निदेशक डॉ. सुनील चौहान के इकलौते पुत्र हैं। अपूर्व ने 2014 में आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियर की है। 2016 में भी उन्होंने परीक्षा दी थी। 438 वी रैंक हासिल करने पर उन्हें कस्टम डिपार्टमेंट मिला। 2017 में उन्हें 328वीं रैंक मिली। उन्होंने आयकर विभाग में ज्वाइन किया। फिर 2018 में 148वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बने। लेकिन फिर भी उन्हें संतुष्टी नहीं मिली। 2019 में फिर परीक्षा दी और 34वीं रैंक हासिल की। नतीजों की सूचना मिलते ही अपूर्व के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। उधर, राजपूत समाज का नाम रोशन करने पर लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहताश चौहान ने कहा कि यह समाज के लिए गर्व की बात है। उधर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एनके शर्मा ने कहा कि डॉक्टर परिवार से आईएएस बना है, बहुत खुशी है।
बेटे ने हमेशा एकाग्र होकर की पढ़ाई : आभा चौहान
अपूर्व की मां डॉ. आभा चौहान ने बताया कि अपूर्व हैदराबाद से आईपीएस की ट्रेनिंग पूरी कर दिल्ली आ चुके हैं। जहां उनकी जल्द तैनाती होने वाली थी। बेटे ने डीपीएस आरकेपुरम से हाईस्कूल व इंटर किया है। दोनों परीक्षाओं में 95 फीसदी अंक थे। उन्होंने बताया कि जब भी बेटे ने पढ़ाई की हमेशा एकाग्र होकर की। लगातार पढ़ाई नहीं की।