{"_id":"69b587529bc35a7d5c0ff622","slug":"after-eight-days-air-quality-improves-grenos-aqi-remains-in-the-yellow-zone-noida-news-c-23-1-lko1064-89936-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आठ दिन बाद हवा में सुधार, येलो जोन में रहा ग्रेनो का एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आठ दिन बाद हवा में सुधार, येलो जोन में रहा ग्रेनो का एक्यूआई
विज्ञापन
दोपहर को नहीं निकली धूप, आने वाले कुछ दिनों तक छाए रहेंगे बादल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आठ दिनों के बाद शहर वायु प्रदूषण के मामले में ऑरेंज से येलो जोन में रहा। इसका मतलब ये है कि शहर का वायु प्रदूषण सुधरा है। शनिवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 162 रहा। हालांकि एनसीआर में गुरुग्राम के अलावा बाकी शहरों का एक्यूआई ग्रेनो से कम दर्ज किया गया। वहीं आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। दोपहर को धूप नहीं निकली। यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि आने वाले कुछ दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, दिन का तापमान 31 डिग्री रहा।
बीती 6 से 13 मार्च के बीच एक्यूआई तीन दिनों तक रेड जोन और चार दिनों तक ऑरेंज जोन में रहा था, लेकिन शनिवार को इसमें सुधार देखने को मिला। शनिवार से पहले आखिरी बार पांच मार्च को ग्रेनो येलो जोन में रहा था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नोएडा में आज हो सकती है हल्की बारिश
नोएडा। मार्च में बढ़ती गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने रविवार को जिले में बारिश के आसार जताए हैं। आईएमडी ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को बारिश होने के बाद तापमान गिरकर 28 डिग्री तक आ सकता है।मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि आज से दिल्ली एनसीआर में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।