फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After delivery in district hospital, recovery amount was demanded from the family

Noida News: जिला अस्पताल में प्रसव के बाद परिजनों से मांगा वसूली का नेग

Mon, 29 Jul 2024 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
After delivery in district hospital, recovery amount was demanded from the family
जिला अस्पताल में प्रसव के बाद परिजनों से मांगा वसूली का नेग
विज्ञापन

सोमवार को दो मरीजों ने सीएमएस से की शिकायत, 1100-1100 रुपये स्टाफ ने लिए
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला संयुक्त अस्पताल में प्रसव के बाद परिजनों से नेग के नाम पर वसूली चल रही है। शिकायतों के बाद अब सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने डिस्चार्ज से पहले सभी केस की परेड अपने कार्यालय में पूछताछ के लिए शुरू कराई है। सोमवार को जब परिजनों से बात की गई तो दो ने स्टाफ द्वारा 1100-1100 रुपये लिए जाने की बात कही। परिजनों का कहना है कि स्टाफ ने उनसे कहा कि जच्चा-बच्चा की इतनी सेवा की है। इसके बदले कुछ तो देकर जाना होगा।
सोमवार दोपहर को सीएमएस कार्यालय में स्त्री रोग विभाग के मैटरनिटी वार्ड से डिस्चार्ज हो रहे मरीजों के परिजनों को बुलाया गया। यहां उनसे अलग से बातचीत की गई, जिससे पता चल सके कि उन्होंने किसी को पैसा तो नहीं दिया। करीब 18 लोगों से पूछताछ हुई। इनमें से दो ने बताया कि उनसे वार्ड में पैसा लिया गया है। सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल का कहना है कि मैटरनिटी वार्ड से वसूली की शिकायतें मिल रही हैं। 500 रुपये से 2100 रुपये तक लिए जाते हैं। इस पर सख्ती की गई तो मरीजों को डराने की जानकारी भी सामने आई।
विज्ञापन

स्टाफ का डर इतना, शिकायत भी नहीं कर रहे
मैटरनिटी वार्ड में वसूली का आलम यह है कि यहां रोजाना 20 से 25 प्रसव होते हैं। इनमें 500 से 2100 रुपये तक स्टाफ अलग-अलग केस में ले लेता है। यह पैसा पूरे स्टाफ में बंटता है। इस परंपरा को रोकने के लिए कई बार शासन भी अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दे चुका है लेकिन इसे नहीं रोका जा सका। सोमवार को जो दो मामले जानकारी में आए, दोनों ने लिखित शिकायत करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि इन्हीं नर्स और दूसरे स्टाफ को बाद में भी दिखाना है। ऐसे में अगर जच्चा-बच्चा के साथ गलत हो गया तो मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed