फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   after death rickshaw puller got a flight ticket in delhi

SI ने निभाया फर्ज: रिक्शा चालक की मौत होने पर फ्लाइट का टिकट करा बंगाल से बेटे को बुलाया, कराया अंतिम संस्कार

Fri, 02 Jun 2023 08:29 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 02 Jun 2023 08:29 PM IST
सार

सेक्टर-60 स्थित एक नामी औद्योगिक इकाई की दीवार के नीचे दबने से एक रिक्शा चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के रहने वाले 41 वर्षीय सुदेश सरकार के रूप में हुई। 

विज्ञापन
after death rickshaw puller got a flight ticket in delhi
एसआई हरि सिंह के साथ मृतक का बेटा दीप सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा पुलिस न सिर्फ अपराध पर लगाम कसने बल्कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने में भी अपना योगदान देकर मिशाल पेश कर रही है। ताजा मामला सेक्टर-60 चौकी क्षेत्र में सामने आया है। जहां सेक्टर-60 स्थित एक नामी औद्योगिक इकाई की दीवार के नीचे दबने से एक रिक्शा चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के रहने वाले 41 वर्षीय सुदेश सरकार के रूप में हुई। 

विज्ञापन

 


यहां वह अकेले रह रहा था व सेक्टर-60 में ही एक चाय की दुकान पर रात में सोता था। सूचना पाकर सेक्टर-60 चौकी प्रभारी एसआई हरि सिंह ने उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा कर उसके पास से बरामद आधार कार्ड पर अंकित नंबर पर फोन कर जानकारी हासिल की। आधार पर मृतक सुदेश के बेटे 12 वर्षीय दीप सरकार का नंबर था। वह दादी के पास वर्द्धमान में था। सुदेश की पत्नी कई साल पहले उसे छोड़ कर जा चुकी है। इस वजह से बेटे दीप सरकार को दादी पाल रही थी। 

विज्ञापन

 

सूचना देने के साथ ही एसआई हरि सिंह ने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए 12 वर्षीय दीप सरकार और उसके एक जानकार भुवन को हवाई जहाज का टिकट करा कर नोएडा बुलाया। जिसके बाद शुक्रवार को विधि विधान के अनुसार सेक्टर-94 में मृतक सुदेश सरकार का अंतिम संस्कार कराया। उनके इस कार्य की पूरे शहर के साथ पुलिस महकमें भी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed