{"_id":"60eb435d8ebc3e23af721520","slug":"after-a-fight-with-girlfriend-climbed-the-12th-floor-of-the-under-construction-building-and-created-a-ruckus-for-two-and-a-half-hours-grnoida-news-noi5929326103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद निर्माणाधीन इमारत की 12वीं मंजिल पर चढ़कर ढाई घंटे तक किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद निर्माणाधीन इमारत की 12वीं मंजिल पर चढ़कर ढाई घंटे तक किया हंगामा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ओमेक्स कनॉट प्लेस मॉल के पीछे निर्माणाधीन बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर चढ़कर अंगोला का नागरिक एंटीनियो मुबई खुदकुशी की धमकी देता रहा। रविवार सुबह गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद बिल्डिंग पर चढ़ा एंटीनियो ढाई घंटे तक हंगामा करता रहा। पुलिस और उसके साथियों ने कड़ी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर नीचे उतारा। उसके नीचे उतरने तक बिल्डिंग के आसपास लोगों की भीड़ जुटी रही।
बीटा-2 थाना क्षेत्र में ओमेक्स कनॉट प्लेस मॉल के पीछे एक निर्माणाधीन भवन है। सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे इस बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर एक युवक को किनारे की ओर खड़ा देखकर लोग वहां इकट्ठा होने लगे। युवक ग्रेटर नोएडा में रहने वाला अंगोला का नागरिक एंटीनियो मुबई था। उसका अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया था। युवक कभी खड़ा हो जाता तो कभी बैठ जाता तो कभी कूदने की धमकी देता। लोगों की सूचना पर पुलिस ने अफ्रीकी संगठन से बात कर एंटीनियो के साथियों को उससे बात करने के लिए भेजा।
दो घंटे से ज्यादा वक्त तक युवक के साथी और पुलिस अधिकारी 12वीं मंजिल पर उससे कुछ दूरी पर खड़े होकर नीचे आने की अपील करते रहे। युवक उनकी सुनने को तैयार नहीं हुआ। उसने कई बार कूदने की धमकी दी और खड़े होकर हंगामा किया। करीब ढाई घंटे तक चले ड्रामे के बाद किसी तरह पुलिस और उसके साथियों ने युवक को नीचे उतरने के लिए मना लिया। इसके बाद एंटीनियो को सकुशल नीचे ले आया गया। पुलिस ने बताया कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया था और वह उसे डराने के लिए खुदकुशी की धमकी दे रहा था।