फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   after 4 days greno aqi enters in orange zone

चार दिन बाद रेड जोन से बाहर आया ग्रेनो का वायु प्रदूषण

Tue, 12 Jan 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
after 4 days greno aqi enters in orange zone
चार दिन बाद रेड जोन से बाहर आया ग्रेनो का वायु प्रदूषण
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। चार दिन बाद ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रेड जोन से बाहर निकलकर ऑरेंज जोन में आ गया। सोमवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 283 दर्ज किया गया। वहीं, नोएडा का एक्यूआई भी ऑरेंज जोन में रहा। हालांकि, ये 239 से बढ़कर 264 पर पहुंच गया। उधर, लगातार चौथे दिन दिल्ली-एनसीआर में ग्रेनो की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। गाजियाबाद भी संयुक्त रूप से पहले नंबर पर है। नोएडा दूसरे स्थान पर है। वहीं देश के सबसे प्रदूषित शहरों में ग्रेटर नोएडा छठे और नोएडा सातवें स्थान पर है।

बारिश होने के बाद भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा था। एक्यूआई रेड जोन में पहुंच गया था, लेकिन शनिवार से चल रही तेज हवा के कारण दोनों शहरों में सुधार हुआ है। सोमवार शाम चार बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से जारी बुलेटिन में ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 283 रहा। जबकि, एक दिन पहले ये रेड जोन में 311 था। यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि अगर हवा बंद हुई तो प्रदूषण में फिर से वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed