फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   African delegation visits Maharishi University

Noida News: अफ्रीकी प्रतिनिधिमंडल ने किया महर्षि यूनिवर्सिटी का दौरा

Thu, 30 Oct 2025 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 08:03 PM IST
सार

बरकीना फासो से आए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने महर्षि यूनिवर्सिटी, नोएडा का दौरा कर शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों देशों ने छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान और संयुक्त परियोजनाओं के लिए एमओयू पर सहमति जताई।
 

विज्ञापन
African delegation visits Maharishi University
धिमंडल ने महर्षि यूनिवर्सिटी का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा (संवाद)। बरकीना फासो से आए उच्च स्तरीय अफ्रीकी प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल में मंत्री सनोऊ दोलाये और अलीदो कोतो शामिल थे।

विज्ञापन

दौरे का उद्देश्य भारत और बरकीना फासो के बीच शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा करना था। दोनों पक्षों ने छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान, संयुक्त शोध परियोजनाएं, फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम और निवेश के अवसरों पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि भारतीय निवेशक और शैक्षणिक संस्थान बरकीना फासो में शिक्षा संबंधी परियोजनाओं में सहयोग कर सकते हैं। दोनों देशों ने दीर्घकालिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई और जल्द ही समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने पर सहमति बनाई। इस अवसर पर रेखा कपूर, सिमरजीत कोचर, ओपी शर्मा, डॉ. रतीश गुप्ता, डॉ. तृप्ति अग्रवाल और शिवम यादव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed