फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Afghanistan-Bangladesh series postponed, now hope in October

Noida News: अफगानिस्तान-बांग्लादेश सीरीज स्थगित, अब अक्तूबर में उम्मीद

Thu, 04 Jul 2024 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan-Bangladesh series postponed, now hope in October
फोटो:-----------------
विज्ञापन

अफगानिस्तान-बांग्लादेश सीरीज स्थगित, अब अक्तूबर में उम्मीद
-ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 25 जुलाई से शुरू होनी थी सीरीज
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 25 जुलाई से शुरू होने वाली अफगानिस्तान व बांग्लादेश सीरीज को स्थगित कर दिया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बारिश के कारण सीरीज को स्थगित करने का अनुरोध किया था। अब दोनों देशों के बीच अक्तूबर में सीरीज होने की उम्मीद है। हालांकि दोनों देश नई जगह भी तलाश रहे हैं। ऐसे में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ खेल प्रेमियों को भी तगड़ा झटका लगा हैं।

ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 और तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज प्रस्तावित थी। जो 25 जुलाई से 6 अगस्त के बीच खेली जानी थी। बीसीसीआई ने भी एनओसी दे दी थी। सीरीज के आयोजन को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी थी। वहीं अफगानिस्तान की टीम 11 जुलाई को पहुंचने वाली थी। जबकि बांग्लादेश की टीम 22 जुलाई को ग्रेटर नोएडा आने वाली थी। लेकिन बृहस्पतिवार को दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने आपसी सहमति के बाद सीरीज को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी जगह सीरीज होने से होगा नुकसान
ग्रेटर नोएडा में पहली बार अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीमों के बीच सीरीज खेली जानी थी। लेकिन अब सीरीज को स्थगित कर दिया गया है। अगर भविष्य में भी सीरीज नहीं होगी तो ग्रेटर नोएडा को इसका नुकसान होगा। एक तरफ प्राधिकरण को आर्थिक नुकसान होगा। वहीं सीरीज से शहर को विश्व स्तर पर पहचान मिलती। वहीं खेल प्रेमी भी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन होने का इंतजार कर रहे है। उनका इंतजार भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा फिर बन सकता है होम ग्राउंड

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड फिर से ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बना सकता है। ग्रेटर नोएडा के अलावा कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम को भी होम ग्राउंड बनाया जा सकता है। इस संबंध में अफगानिस्तान बोर्ड विचार कर रहा है। वहीं, अब तक अफगानिस्तान की टीम ग्रेटर नोएडा के अलावा लखनऊ और देहरादून में अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed