AFGvsNZ: चौथे दिन भी नहीं शुरू हो सका टेस्ट, खेलने लायक नहीं मैदान, 14 को ग्रेटर नोएडा से चली जाएंगी दोनों टीम
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 9 सितंबर से अफगानिस्तान व न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण पहले तीन दिन एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तन और न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के चौथे दिन भी खेल शुरू नहीं हो सका। बृहस्पतिवार सुबह की दिन के खेल को रद्द् कर दिया गया। अब दोनों टीम मैच के 5वें और आखिरी दिन कुछ क्रिकेट खेलने की उम्मीद कर रही हैं, लेकिन दिन भर बारिश होने के कारण आखिरी दिन मैच शुरू होने की उम्मीद कम हैं। बस आधिकारिक तौर पर मैच रद्द् होना बाकी हैं। अगर मैच बिना गेंद फेंके खत्म हुआ तो ग्रेटर नोएडा का स्टेडियम 124वां टेस्ट स्थल नहीं बन पाएगा।
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 9 सितंबर से अफगानिस्तान व न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण पहले तीन दिन एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी। तीन दिन की मायूसी के बाद बृहस्पतिवार को मैच शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन बारिश के कारण चौथे दिन का खेल सुबह सवा नौ बजे ही रद्द् कर दिया गया। दोनों टीम होटल से बाहर नहीं निकली।
वहीं बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को दिन भर बारिश होती रही। इस कारण पिच और मैदान पर ग्राउंड स्टॉफ काम नहीं कर सका। पिच व मैदान से कवर्स नहीं हट सके। ऐसे में अब शुक्रवार को 5वें दिन भी मैच शुरू होने की उम्मीद नहीं है। दोनों टीमें भी यह जान चुकी है। हालांकि मैच रद्द् करने की घोषणा आखिरी दिन ही की जाएगी। वहीं दोनों टीम 14 सितंबर को ग्रेटर नोएडा से रवाना होंगी। न्यूजीलैंड की टीम पहले जाएगी। जबकि अफगानिस्तान की टीम बाद में निकलेगी।
124 वां टेस्ट स्थल नहीं बन पाएगा स्टेडियम
टेस्ट मैच की मेजबानी मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में फिर से अंतरराष्ट्रीय मैचों की वापसी होने की उम्मीद थी। साथ ही स्टेडियम 124वां टेस्ट स्थल भी बनता, लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही के बाद बारिश ने उम्मीदों को तोड़ दिया हैं। अगर मैच नहीं हुआ तो फिर स्टेडियम टेस्ट स्थल नहीं बन पाएगा।