फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Advisory issued regarding New Year celebrations routes fixed in Noida

Noida: नए साल के जश्न को लेकर जारी की गई एडवाइजरी, रूट निर्धारित, इन जगहों पर खड़े कर सकेंगे वाहन

Thu, 29 Dec 2022 08:36 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, नोएडा
अमर उजाला संवाद, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 29 Dec 2022 08:36 AM IST
सार

सेक्टर-18 के पास ट्रैफिक डायवर्जन शाम चार बजे से शुरू होकर देर रात तक जारी रहेगा। सेक्टर-18 बिजलीघर तिराहे से कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। इस मार्ग को केवल सेक्टर-18 से बाहर निकलने वाले वाहनों के लिए ही खोला जायेगा। चा

विज्ञापन
Advisory issued regarding New Year celebrations routes fixed in Noida
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

नए साल के जश्न को लेकर यातायात विभाग ने बुधवार को एडवाइजरी जारी की है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को सेक्टर-38ए स्थित जीआइपी माल, गार्डन गलेरिया, सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ के अलावा सेंटर स्टेज, मोदी, लाजिक्स, स्पेक्ट्रम, स्काईवन, स्टार्लिंग, गौर, अंसल और ग्रैंड वेनिस शापिंग माल स्थित मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा। 

विज्ञापन


सेक्टर-18 के पास ट्रैफिक डायवर्जन शाम चार बजे से शुरू होकर देर रात तक जारी रहेगा। सेक्टर-18 बिजलीघर तिराहे से कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। इस मार्ग को केवल सेक्टर-18 से बाहर निकलने वाले वाहनों के लिए ही खोला जायेगा। चालक अपने वाहन सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कर सकेंगे। अट्टा पीर चौक से होकर आने वाले वाहन एचडीएफसी बैंक कट से मल्टीलेवल पार्किंग में जा सकेंगे। 

विज्ञापन

 

नर्सरी तिराहा से अट्टा चौक, मेट्रो स्टेशन सेक्टर-18 की ओर व मेट्रो स्टेशन सेक्टर-18 से अट्टापीर की ओर जाने वाले मार्ग को नो पार्किंग क्षेत्र बनाया गया है। गुरुद्वारा सेक्टर-18 के आगे एफओबी से पहले व बाद में जाने वाले दोनों कटों को बंद किया जाएगा। मेट्रो सेक्टर-18 के नीचे से जाने वाले मार्ग को बंद किया जाएगा। इस कट से सेक्टर-18 से निकलने वाले वाहनों के लिए ही खोला जायेगा। सेक्टर-18 मौजेक होटल के दोनों ओर बने कटों को बंद रखा जाएगा। रेडिसन तिराहा से मल्टीलेवल पार्किंग की ओर वाहन जा सकेंगे। सोमदत्त टावर से सेक्टर-18 चौकी की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed