फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Admission of 50 percent children could not be done under RTE

आरटीई के तहत नहीं हो सके 50 प्रतिशत बच्चों के दाखिले

Mon, 13 Sep 2021 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Admission of 50 percent children could not be done under RTE
ग्रेटर नोएडा। जिले के निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का दाखिला नहीं हो पा रहा है। शिक्षा विभाग ने लॉटरी के माध्यम से 4000 से अधिक बच्चों को निजी स्कूल आवंटित करें थे, लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी 50 प्रतिशत बच्चों का दाखिला नहीं हो सका है। अभिभावक स्कूल और शिक्षा विभाग कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने जून में आरटीई के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी। पहले चरण में 2100 और दूसरे में 1400 से अधिक बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए थे। तीसरे चरण में 500 से अधिक बच्चों की सूची जारी की गई। अब निजी स्कूल दाखिले में आनाकानी कर रहे हैं। अभिभावक की शिकायत पर शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों को कई बार नोटिस भी भेजा गया। हर बुधवार को बैठक कर स्कूलों से जवाब तलब किया गया, लेकिन नतीजा नहीं निकला। स्कूलों पर नोटिस का असर नहीं होने से अभिभावक परेशान हैं। बीएसए धर्मेंद्र सक्सेना का कहना है कि अभिभावकों की शिकायत पर स्कूलों से जवाब मांगा जा रहा है। जल्द ही दाखिला नहीं करने वाले स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

27 से होगी एनआईओएस की प्रायोगिक परीक्षाएं
सेक्टर-62 स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी हैं। देश एवं विदेशों में स्थित केंद्रों में 27 सितंबर से परीक्षाएं शुरू होंगी। इस दौरान माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के अक्तूबर-नवंबर सत्र के विद्यार्थियों के लिए आयोजन होगा। सभी क्षेत्रिय कार्यालयों को संस्थान द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिफेंस तकनीकी में करियर के प्रति किया जागरूक
सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्नातक छात्रों को डिफेंस तकनीकी व स्नातकोत्तर कार्यक्रम एमटेक इन डिफेंस तकनीकी की जानकारी दी गई। लद्दाख साइंस फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक और इसरो के नेविगेशन एयरक्राफ्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सेरिंग ताशी, देहरादून के डीआरडीओं के उपकरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के संयुक्त निर्देशक शबीर अहमद, एमिटी विश्वविद्यालय में एमटेक इन डिफेंस तकनीकी कार्यक्रम के चेयरमैन डॉ. डब्लू सेल्वामूर्ती ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान लद्दाख के एम टेक इन डिफेंस टेक्नोलॉजी के तीन छात्रों को 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed