फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Administration will bring home the students of UP coming from Ukraine

यूक्रेन से आने वाले यूपी के छात्रों को घर पहुंचाएगा प्रशासन

Sun, 27 Feb 2022 02:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Administration will bring home the students of UP coming from Ukraine
यूक्रेन से आने वाले यूपी के छात्रों को घर पहुंचाएगा प्रशासन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद प्रशासन यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से उनके घर तक पहुंचाएंगे। प्रदेश सरकार ने दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है जो गाड़ियों के साथ एयरपोर्ट पर तैनात रहेगी।
रोमानिया से कई फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर आएंगी। यहां से यूपी सरकार ने राज्य के छात्र और निवासियों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की है। यह जिम्मेदारी संयुक्त रूप से गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर प्रशासन को दी गई है। शासनादेश मिलने के बाद जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने अपर जिलाधिकारी (भू-अधिपत्य) बलराम सिंह, डिप्टी कलेक्टर अंकित वर्मा और एआरटीओ प्रशांत तिवारी की टीम बनाई है। बलराम सिंह ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार की रात 2:30 बजे एक फ्लाइट पहुंचेगी। वहीं, एक फ्लाइट रविवार सुबह 7:40 बजे पहुंचेगी। दोनों जिलों की टीमें एयरपोर्ट पर तैनात रहेंगी। एयरपोर्ट पर गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। अगर कोई छात्र या निवासी आता है तो गाड़ी से घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गाजियाबाद टीम पर होगी अगली फ्लाइट की जिम्मेदारी
दोनों जिले की टीमों का काम बांट दिया गया है। पहली फ्लाइट में आने वाले यूपी के निवासी व छात्रों को घर पहुंचाने की जिम्मेदारी गौतमबुद्ध नगर प्रशासन की है, जबकि दूसरी फ्लाइट में यह जिम्मेदारी गाजियाबाद प्रशासन की होगी। इसी तरह आगे भी दोनों जिलों का प्रशासन काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के निवासी इन नंबरों पर करें संपर्क
प्रदेश सरकार की तरफ से हेल्पलाइन नंबर 1070 और 9454441081 जारी किया गया है। अगर यूक्रेन में कोई छात्र या व्यक्ति फंसा है तो इसकी सूचना दे सकते हैं। वहीं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव का कहना है कि जिला स्तर पर भी इसकी सूचना दे सकते हैं। एक टीम गठित की गई है। अपर जिलाधिकारी बलराम सिंह का मोबाइल नंबर 7897240672, डिप्टी कलेक्टर अंकित वर्मा का नंबर 8285179367 और एआरटीओ प्रशांत तिवारी का नंबर 9415673714 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed