फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Administration inspected 14 oil mills

प्रशासन ने 14 तेल मिलों का किया निरीक्षण

Sun, 04 Apr 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Administration inspected 14 oil mills
Administration inspected 14 oil mills
तावड़ूू। जमाखोरी के विरुद्ध प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसडीएम डॉ. नरेश कुमार के नेतृत्व में रविवार को तावडू की 14 तेल मिलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्टॉक, खल, खपत, बकाया, जीएसटी मार्केट फीस आदि की जांच हुई। करीब 4 घंटे चली जांच के बाद एसडीएम ने बताया कि सरकार के आदेशों पर प्रशासन ने सरसों की तेल की मिलों की जांच की है। उन्होंने बताया कि सभी तेल मिल संचालकों से रिकॉर्ड मंगवाया है।
विज्ञापन

रविवार को करीब 2 बजे जैसे ही तेल मिलों की चेकिंग शुरू हुई तो शहर में हड़कंप मच गया। अधिकांश तेल मील संचालक अपनी तेल मिलों को बंद कर इधर-उधर भागने लगे। लेकिन, प्रशासन के कड़े रुख को देखते हुए उन्हें मौके पर आना पड़ा। इसके बाद उन्होंने दस्तावेज दिखाए। वहीं, लोगों ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई की प्रशंसा की। एसडीएम ने बताया कि जमाखोरी के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एक्साइज एंड टैक्सेशन अधिकारी विकास पाराशर ने कहा कि जीएसटी को लेकर तेल मिल संचालकों के दस्तावेज की जांच जारी है। खामियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मार्केट कमेटी के सचिव राजीव सोलंकी ने बताया कि अभी तेल मिलों के संचालकों से रिकॉर्ड मंगवाया गया है। रिकॉर्डों की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed