फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ad Com of State Taxes Sandeep Bhagiya removed

Noida News: शिकायतों के बाद हटाए गए राज्य कर के अपर आयुक्त संदीप भगिया

Fri, 10 Jul 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Ad Com of State Taxes Sandeep Bhagiya removed
परीक्षित खटाना को मिली जिम्मेदारी, संदीप मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी बने
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में अपर आयुक्त (राज्य कर) के पद पर तैनात 2018 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप भगिया को जिले से हटा दिया गया। शासन ने उन्हें मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। उनकी जगह 2020 बैच के आईएएस अधिकारी एवं आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना को गौतमबुद्ध नगर के अपर आयुक्त (राज्य कर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संदीप का कार्यकाल कुछ समय से विवादों के कारण चर्चा में था। विभाग की कुछ महिला कर्मचारियों ने उन पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। शासन स्तर पर जांच में उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया गया था। शिकायत करने वाली कुछ कर्मचारियों का स्थानांतरण भी किया गया था।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में 60 कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव एसपी गोयल को शिकायत भेजकर हस्तक्षेप की मांग की थी। उनका आरोप था कि कार्यशैली के कारण अधिकारियों व कर्मचारियों में तनाव बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 14 जून को हुई बैठक में फटकार के बाद अधिकारी वेद प्रकाश सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी और वह बेहोश होकर गिर पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed