फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Actress Sambhavna Seth and Usha Kaul join AAP

Noida News: अभिनेत्री संभावना सेठ व उषा कौल आप में शामिल

Fri, 20 Jan 2023 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 09:06 PM IST
विज्ञापन
Actress Sambhavna Seth and Usha Kaul join AAP
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। हिंदी और भोजपुरी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री संभावना सेठ और मध्यप्रदेश में भाजपा की नेता रही उषा कौल शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। सांसद संजय सिंह व संंदीप पाठक ने पटका व टोपी पहनाकर दोनों का स्वागत किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर संभावना सेठ और उषा कौल पार्टी में शामिल हुईं हैं। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी का विस्तार देश के सभी राज्यों में हो रहा है। संभावना सेठ और उषा कौल के आने से पार्टी को देश भर में मजबूती मिलेगी। इस दौरान संभावना सेठ ने कहा कि आप की सरकार दिल्ली में बहुत अच्छा काम कर ही है। वह आप से जुड़कर लोगों के लिए कुछ अच्छा करना चाहती है। वहीं, उषा कौल ने कहा कि हमारे क्षेत्र की जनता स्वास्थ्य-शिक्षा से वंचित है। वह आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed