{"_id":"606df17a8ebc3e8d1d4f3719","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-burn-crop-residue-mewat-news-noi57583964","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल अवशेष जलाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल अवशेष जलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
फसल अवशेष जलाने वालों पर होगी कार्रवाई
नूंह। कटाई के बाद खेतों में बचे फसल के अवशेषों व फानों को जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिलाधीश ने अपने आदेशों में कहा है कि अवशेष या फाने जलाने से प्रदूषण फैलता है, जोकि स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं। इसके अलावा संपत्ति की हानि व अन्य खतरों की आशंका रहती है। उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 के तहत जिले की सीमा में फसल के अवशेष जलाने पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने कहा कि किसान इन अवशेषों को जलाने की बजाय पशुओं के लिए चारा बनवाएं। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में यह आदेश आगामी दो माह तक प्रभावी रहेंगे। संबधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में आदेशों की पालना कराना सुनिश्चित करेंगे।
आग लगने से जली गेहूं की फसल
नूंह। नूंह खंड के गांव सलंबा में बुधवार शाम आग लगने से डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित किसान सलीम पुत्र हनीफ ने बताया कि हाल ही में उन्होंने अपनी गेहूं की फसल की कटाई की थी। फसल को एकत्रित कर एक जगह पर रखा था। बुधवार को अचानक लगी आग में पूरी फसल जल गई। ग्रामीण तारिफ, साबिर, रफीक व रमजान ने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है।