{"_id":"635df629418ff76b987ab19c","slug":"action-plan-will-be-ready-to-complete-the-incomplete-projects-of-noida-and-greno","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे सपनों को पूरा करेगा ‘सलाहकार’: नोएडा-ग्रेनो के अधूरे प्रोजेक्टों को पूरा करने की कार्ययोजना होगी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे सपनों को पूरा करेगा ‘सलाहकार’: नोएडा-ग्रेनो के अधूरे प्रोजेक्टों को पूरा करने की कार्ययोजना होगी तैयार
Sun, 30 Oct 2022 09:27 AM IST
शाहरुख खान
नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 30 Oct 2022 09:27 AM IST
सार
यूपी रेरा इस समय खरीदारों और बिल्डरों की सहमति के साथ 14 प्रोजेक्टों को पूरा कराने का काम करा रहा है। यूपी रेरा की धारा 8 के तहत इनका निर्माण चल रहा है। जबकि जेपी कैलिप्सो कोर्ट के टावर 7 और 8 का निर्माण पूरा हो चुका है। जहां ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट हासिल कर 148 खरीदारों को कब्जा ऑफर किया जा चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा और ग्रेनो के अधूरे फंसे प्रोजेक्टों को जल्द पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) एक सलाहकार नियुक्त करेगा। सलाहकार ग्रेटर अधूरे आवासीय प्रोजेक्टों को पूरा करने की कार्ययोजना तैयार करेगा। यूपी रेरा की पहल सफल हुई तो नोएडा और ग्रेटर नोएडा के करीब 50 हजार खरीदारों के घर खरीदने का सपना पूरा होगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में करीब 200 अधूरे प्रोजेक्ट है।
किसी प्रोजेक्ट का बिल्डर फरार है तो कहीं पैसों की कमी से काम बंद है। खरीदार वर्षों से घर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इनमें आवासीय प्रोजेक्ट की संख्या करीब 150 है। इनके खरीदार यूपी रेरा में प्रोजेक्टों को पूरा कराने की गुहार लगा रहे है। यूपी रेरा कई प्रोजेक्टों को पूरा कराने पर काम भी कर रहा है, लेकिन काफी प्रोजेक्टों को पूरा करना मुश्किल साबित हो रहा है।
ऐसे में यूपी रेरा ने सलाहकार नियुक्त करने का फैसला लिया है। जो केवल नोएडा और ग्रेटर नोएडा के रुके और लंबित प्रोजेक्टों को पूरा करने की कार्ययोजना तैयार करेगा। यूपी के अफसरों का कहना है कि वेबसाइट पर रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया है। सलाहकार की नियुक्त के लिए आवेदन मांगे गए है। जल्द ही सलाहकार की नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
रेरा की निगरानी में 14 प्रोजेक्ट
यूपी रेरा इस समय खरीदारों और बिल्डरों की सहमति के साथ 14 प्रोजेक्टों को पूरा कराने का काम करा रहा है। यूपी रेरा की धारा 8 के तहत इनका निर्माण चल रहा है। जबकि जेपी कैलिप्सो कोर्ट के टावर 7 और 8 का निर्माण पूरा हो चुका है। जहां ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट हासिल कर 148 खरीदारों को कब्जा ऑफर किया जा चुका है।
यूपी रेरा की निगरानी में 14 प्रोजेक्टों को पूरा कराने का काम चल रहा है। एक प्रोजेक्ट पूरा भी हो चुका है। बाकी प्रोजेक्टों को भी पूरा कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। सलाहकार की मदद से अन्य प्रोजेक्टों को भी पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। - राजीव कुमार, अध्यक्ष यूपी रेरा