फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Action against brokers in arto office

बिचौलियों के खिलाफ परिवहन विभाग ने चलाया कार्रवाई का डंडा

Fri, 27 Sep 2019 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
Action against brokers in arto office
नोएडा के सेक्टर 33 स्थित एआरटीओ कार्यालय पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
बिचौलियों के खिलाफ परिवहन विभाग ने चलाया कार्रवाई का डंडा
विज्ञापन

नोएडा। परिवहन कार्यालय में सक्रिय बिचौलियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को विभागी अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कार्यालय परिसर के अंदर मौजूद बिचौलियों को खदेड़ा तो परिसर के बाहर प्राधिकरण के अतिक्रमण दस्ते ने उनकी कुर्सी-मेज सहित वहां मौजूद दस्तावेज जब्त कर लिए। अधिकारियों के मुताबिक अब आरोपियों को परिवहन माफिया भी घोषित किया जाएगा।
दरअसल, परिवहन कार्यालय परिसर में बिचौलियों का बोलबाला है। परिसर में सक्रिय दलाल यहां काम कराने आने वालों को गेट पर रोक लेते हैं और उन्हें काम कराने अधिक समस्याओं का डर दिखाकर अपना शिकार बना लेते हैं। आरोप है कि ये दलाल डीएल बनवाने समेत अन्य कामों को कराने की एवज में मोटी रकम वसूलते हैं। वहीं, कई बार तो पैसे देने के बाद भी काम होने की गारंटी नहीं होती है। इसकी शिकायत हुई तो अफसरों ने प्राधिकरण के अतिक्रमण दस्ते के साथ मिलकर कार्यालय के अंदर और बाहर मौजूद दलालों के खिलाफ कार्रवाई का चाबुक चलाया। इस दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कार्यालय परिसर के अंदर तो प्राधिकरण के अतिक्रमण दस्ते ने बाहर की कमान संभाली। अचानक हुई कार्रवाई से दलालों में हड़कंप मच गया। कोई दीवार फांदकर तो कोई इधर-उधर छिपकर भाग खड़ा हुआ। हालांकि अधिकारियों ने उनके कुर्सी-मेज आदि को जब्त कर लिया। आरोप है कि कार्रवाई के कुछ ही देर बाद कुछ बिचौलिये फिर से कार्यालय में दाखिल हो गए और अपने काम कराते दिखाई दिए। लोगों का आरोप है कि एआरटीओ ने बिचौलियों के ठिकानों को तो हटवा दिया। लेकिन, कार्यालय में उनके प्रवेश पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही से बढ़ा बिचौलियों का रुतबा
परिवहन विभाग में लोगों के लिए कोई ऐसा काउंटर नहीं बनाया गया है। जहां पर उनको हर तरह की जानकारी दी जा सके। कार्यालय पहुंचने के बाद भी काम कराने के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर लोग दलालों का सहारा लेने को मजबूर हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि यदि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी से काम करें तो दलालों का धंधा बंद हो जाएगा। लेकिन, विभागीय स्तर पर लापरवाही के कारण ही बिचौलियों का रुतबा बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन कार्यालय परिसर में नहीं जन सुविधा केंद्र
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने डीएम से कई बार जन सुविधा केंद्र खुलवाने की मांग की है। लेकिन, आज तक सुविधा नहीं मिल सकी है। यही कारण है कि बिचौलियों द्वारा फार्म भरने, फीस जमा करने के एवज में तय मूल्य से अधिक की वसूली की जाती है। लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से जन सुविधा केंद्र शुरू हो जाता तो 20 रुपये देकर कोई भी काम कराया जा सकता है।

परिवहन विभाग लोगों से अपील करता है कि वह ऑनलाइन अपने फार्म आदि जमा कराकर ही आएं। इसके बाद भी कोई परेशानी हो तो उनके कार्यालय में आकर अपनी समस्या बता सकते हैं। उसे अविलंब दूर कराया जाएगा। बिचौलियों के खिलाफ परिवहन माफिया के तहत कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
- एके पांडेय, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed