फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Action against 800 shopkeeper for low measurement in one year

घटतौली : एक साल में 800 व्यापारियों पर कार्रवाई, 72 लाख जुर्माना वसूला

Sun, 26 Jul 2020 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Action against 800 shopkeeper for low measurement in one year
घटतौली : एक साल में 800 व्यापारियों पर कार्रवाई, 72 लाख का जुर्माना वसूला
विज्ञापन

नोएडा। जिले में कुछ व्यापारियों ने ग्राहकों को नुकसान पहुंचाने के लिए बांट में चोरी की तो कुछ ने मिठाई के साथ डिब्बा तोल दिया। मापतौल विभाग ने एक साल में ऐसे 800 व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 72 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। विभाग की ओर से कोरोना काल में भी कार्रवाई जारी है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि व्यापारियों द्वारा छल करते हुए ग्राहकों को कम सामान तौल देते हैं। इसके लिए वह बांट को काट देते हैं। वहीं, कई दुकानदारों के पास एक ही वजन के दो-दो बांट होते हैं। उधर, कई मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों नुकसान पहुंचाया जा रहा था। यहां मिठाई के साथ डिब्बे को भी तौला जा रहा था। इसी तरह सिलिंडरों से गैस निकालकर ग्राहकों को सप्लाई किए जा रहे थे। इस तरह की घटतौली की कार्रवाई करते हुए 800 व्यापारियों पर विभाग ने मामला दर्ज किया। व्यापारियों ने गलती मानते हुए जुर्माना भरने के साथ भविष्य में गड़बड़ी नहीं करने का हलफनामा भी दिया है। भविष्य में उक्त व्यापारियों द्वारा गड़बड़ी की गई तो कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

0120-2552552 नंबर पर करें शिकायत
दुकान में यदि मिठाई के साथ डिब्बा भी तोला जा रहा है तो यह गलत है। इसकी शिकायत सूरजपुर स्थित मापतौल विभाग के ऑफिस पर की जा सकती है। इसके अलावा डीएम कैंप ऑफिस पर 0120-2552552 नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं। दुकानदार को मिठाई के रेट लिखने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में 7644 व्यापारियों के बांट माप सत्यापित किए गए। वहीं, 48000 बांटों की जांच की गई। करीब 20 फीसदी बांट में गड़बड़ मिली। 800 व्यापारियों पर कार्रवाई कर जुर्माना राज्य सरकार के खाते में जमा कराया गया। यह पिछले साल से 22 लाख रुपये अधिक है। अब तक सालाना लाभ 117 फीसदी तक पहुंच चुका है।
- बीके यादव, विधिक माप विज्ञान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed