{"_id":"685571157443e3102c05e1d8","slug":"action-again-encroachment-grnoida-news-c-23-1-vns1013-65706-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 50 हजार वर्गमीटर जमीन को प्राधिकरण ने कराया अतिक्रमण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 50 हजार वर्गमीटर जमीन को प्राधिकरण ने कराया अतिक्रमण मुक्त
विज्ञापन
-अवैध निर्माण करने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने की कार्रवाई
-जमीन की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये होने का अनुमान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने चिटेहरा गांव में अधिसूचित एरिया पर अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई की। प्राधिकरण ने करीब 50 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि कालोनाइजर इस जमीन पर अवैध निर्माण कर वेयर हाउस बनाने की कोशिश कर रहे थे।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम शुक्रवार को चिटेहरा गांव में कार्रवाई की। कालोनाइजर ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में खसरा संख्या-169, 170, 171 व 172 की करीब 50 हजार वर्ग मीटर जमीन पर बिना प्राधिकरण की अनुमति के अवैध रूप से वेयर हाउस बनाने की कोशिश कर रहे थे। बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन कालोनाइजर चोरी-छिपे अवैध निर्माण करने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण की टीम ने 6 जेसीबी और 5 डंपर की मदद से तीन घंटे में अवैध निमार्णों को ध्वस्त कर दिया। मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 100 करोड़ रुपये से आंकी गई है। प्राधिकरण की एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि सीईओ के निर्देशानुसार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।