{"_id":"6253121ce547d95a762adb77","slug":"accused-of-stealing-cattle-and-jewelery-from-home-case-on-8-mewat-news-noi64217367","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से मवेशी और जूलरी चोरी करने का आरोप, 8 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से मवेशी और जूलरी चोरी करने का आरोप, 8 पर केस
विज्ञापन
पुन्हाना। बिछौर थाना पुलिस ने गांव नई निवासी महिला ऐमना की शिकायत पर घर से तीन भैंस, दो गाय, पंखे, मोटर, जूलरी आदि चुराने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ऐमना ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जमीन के विवाद में 20 मार्च को गांव के अख्तर की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसकी वजह से उसके परिवार के लोग घर पर नहीं थे। रंजिश में उसी दिन आरोपी हुसैन, नूर मोहम्मद, साबिर, अब्बास, सायरा, जैद, अय्यूब और मल्हा दूधिया ने घर से तीन भैंस, दो गाय, दो मोटर, दो छत के पंखे, दो फ्रीज और घर में रखी जूलरी लूट ली। इसके अलावा आरोपियों ने उनकी खेत में खड़ी फसल भी काट ली।
बिछौर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। महिला ने जिन पर आरोप लगाया है, उस पक्ष के अख्तर की महिला के परिवार वालों ने हत्या कर दी थी। मामले की सच्चाई जानने के लिए जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।