फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused of demanding dowry and being thrown out of the house for not having a son

सर्वेश शर्म करो: बेटा पैदा न होने पर पति ने धक्के देकर बीबी को घर से निकाला, सात साल में पैदा हुईं दो बेटियां

Tue, 19 Sep 2023 05:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दादरी/ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, दादरी/ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 19 Sep 2023 05:41 PM IST
सार

दादरी इलाके में दहेज की मांग और बेटा ना होने पर एक महिला को घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने दादरी कोतवाली में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Accused of demanding dowry and being thrown out of the house for not having a son
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली दादरी में एक महिला ने पति समेत चार लोगों पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज में 10 लाख नकद, स्कॉर्पियो की मांग पूरी और लड़का पैदा नहीं होने का ताना देकर घर से निकाल दिया है। मायके वालों ने महिला का अस्पताल में इलाज कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नगर के रेलवे रोड स्थित तुलसी विहार कॉलोनी निवासी निधि शर्मा की शादी मई, 2015 को गाजियाबाद के छोटी बजरिया निवासी सर्वेश शर्मा के साथ हुई थी। शादी में विवाहिता के पिता ने काफी दान दहेज दिया था। विवाहिता के आठ और छह वर्ष की दो बेटियां हैं। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता से 10 लाख नकदी और स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता ने मायके वालों को इसकी जानकारी दी। कई बार मायके वालों ने समझने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दिन बाद फिर दहेज की मांग कर प्रताड़ित करना शुरू कर देते थे। साथ ही बेटा नहीं होने का ताना देने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर 3 दिसंबर, 2022 को मारपीट की महिला को घर से बाहर निकाल दिया। घायल अवस्था में महिला दादरी स्थित अपने मायके पहुंची। 

विज्ञापन

मायके वालों ने घायल पीड़िता का इलाज कराया। तब से वह मायके में रह रही है। आरोप है कि 5 सितंबर को महिला ससुराल पहुंची और बेटियों के बारे में पूछा तो पति सर्वेश, सास सोनम, ससुर गवेन्द्र और देवर अजय शर्मा ने मारपीट की और घर से भगा दिया। मायके जाकर महिला ने आपबीती बताई। उसके बाद महिला ने चारों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed