फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   accused in case of selling fake gold bricks arrested after eleven years

नकली सोने की ईट बेचकर ठगी करने वाला 11 साल बाद गिरफ्तार

Sun, 22 Nov 2020 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
accused in case of selling fake gold bricks arrested after eleven years
नकली सोने की ईट बेचकर ठगी करने वाला 11 साल बाद गिरफ्तार
विज्ञापन

नूंह, पुन्हाना (संवाद)। अपराध शाखा पुलिस ने नकली सोने की ईट बेचकर करीब 6 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपित को 11 साल बाद पुन्हाना दल्लाबास मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अली मोहम्मद निवासी गांव नई के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली कि आरोपी अली मोहम्मद निवासी नई पुन्हाना दल्लाबास मोड़ पर मौजूद है। आरोपी ने वर्ष 2009 में पानीपत की एक पार्टी को सस्ते दामों में सोने की ईट बेचने का लालच देकर राजस्थान बार्डर की सीमा से लगते गांव सुनहेड़ा के पास बुलाया था। जब पीड़ित ईट खरीदने के लिए 6 लाख रुपये लेकर आया तो आरोपित ने उसके साथ गनपॉइंट पर मारपीट कर 6 लाख रुपये छीन लिए। पुलिस आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी। जिसेे अदालत ने 11 साल पहले भगोड़ा घोषित किया था। शुक्रवार देर शाम उसे दल्लाबास मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अली मोहम्मद को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed