फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused created an objectionable photo of young man and then sent it to his wife

AI को दिया रिश्ते में जहर घोलने वाला 'प्रॉम्प्ट': आरोपी ने युवक की आपत्तिजनक फोटो बनाई, फिर उसकी पत्नी को भेजी

Thu, 02 Jul 2026 10:31 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी
माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी Published by: Akash Dubey Updated Thu, 02 Jul 2026 10:31 PM IST
सार

 आरोपी ने एआई से युवक की आपत्तिजनक फोटो बनाई। उसने यह फोटो युवक की पत्नी को भेजी और सोशल मीडिया पर पोस्ट की। पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Accused created an objectionable photo of young man and then sent it to his wife
एआई से रिश्ता तुड़वाने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एआई की अत्याधुनिक तकनीकि अब आमजनों के लिए परेशानी बनकर सामने आ रही है। एआई के दुरप्रयोग का एक ऐसा ही मामला जेवर थाना क्षेत्र में सामने आया है। जिसमें आरोपी ने युवक को परेशान करने के लिए पहले एआई से उसकी आपत्तिजनक फोटो तैयार की, इसके बाद इस फोटो को उस व्यक्ति की पत्नी को भेज दिया। जिससे दोनों के बीच विवाद हो जाए। अब आरोपी की इन हरकतों से परेशान व्यक्ति ने थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Trending Videos

मूल रूप से बुलंदशहर के थाना सलेमपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि वर्तमान में वह अपनी पत्नी के साथ जेवर थाना क्षेत्र में रहता है और यहीं नौकरी करता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दिल्ली निवासी सुनील चौधरी आए दिन सोशल मीडिया के जरिए परेशान करता रहता है और गाली गलौज और अभद्रता भी करता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब पीड़ित ने आरोपी की इन सारी बातों को नजर अंदाज किया तो उसने उसकी पत्नी और उसके बीच में झगड़ा कराने के लिए उसकी आपत्तिजनक फोटो तैयार करके उसकी पत्नी को सोशल मीडिया के जरिए भेज दिया। जिससे दोनों पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। सुनील चौधरी उन्हें लगातार परेशान करता रहता है। उन्होंने बताया कि उनकी इस हरकत के कारण वह काफी परेशान हैं और मानसिक तनाव में भी हैं। वहीं पुलिस ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की युवक की फोटो
युवक ने बताया कि सुनील चौधरी आए दिन उन्हें परेशान करता था। जब उसने एआई से तैयार फोटो उनकी पत्नी को भेजा तो दोनों के बीच में विवाद की स्थिति बन गई। लेकिन सच्चाई पता चलने के बाद दोनों पति पत्नी एक साथ हैं। इसके बाद आरोपी ने सारी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। जिससे उसके रिश्तेदार और दोस्तों के बीच में उनकी सामाजिक छवि खराब हुई है। 

सारे प्रकरण की हो रही है जांच 
युवक की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है, जिससे सारी सच्चाई सामने आ सके। शिकायत कर्ता की ओर से जो भी साक्ष्य दिए गए हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी, जेवर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed