{"_id":"60bd12808ebc3e78c063d937","slug":"accused-arrested-with-14-fake-notes-of-rs-100-noida-news-noi585929562","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 रुपये के 14 नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 रुपये के 14 नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। कोरोना की दूसरी लहर में नौकरी जाने के बाद नकली नोट चलाने का धंधा शुरू करने वाले आरोपी जयप्रकाश निवासी विजय नगर गाजियाबाद को कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सेक्टर-62 में नकली नोट चलाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से 100 रुपये के 14 नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस नकली नोट से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगा रही है।
कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर सेक्टर-62 स्थित कोरेंथम बिल्डिंग के सामने से जयप्रकाश को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से प्रयागराज जिले का रहने वाला है और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। कोरोना की दूसरी लहर में लगे लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी चली गई। इसके बाद आरोपी ने अपने जानकारों के साथ नकली नोट चलाने का धंधा शुरू कर दिया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी को नकली नोट शाहजहांपुर निवासी अमन मुहैया कराता था। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस अमन समेत अन्य को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है।
2000 रुपये में लेता था 5000 के नकली नोट
एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से बरामद मोबाइल द्वारा की गई चेटिंग से इस नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि जय प्रकाश, अमन से नकली नोट लेता था। 2000 रुपये की असली करेंसी देकर अमन से 5000 रुपये की नकली करेंसी प्राप्त करता था। इसके बाद छोटी दुकानों, खोखे, ठेली, रेहड़ी पर जाकर नकली नोट चलाता था।
विज्ञापन
मास्टर माइंड है वकार
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पूरे नेटवर्क का मास्टर माइंड वकार है। वकार ही अमन को नकली नोट सप्लाई करता है। इसके बाद अमन इन्हें बाजार में चलाने के लिए अन्य लोगों को देता था। एसीपी का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पता लगाकर अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।