फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accusation of executing plot lease deed using forged sign

Noida News: फर्जी हस्ताक्षर से प्लॉट की लीज डीड कराने का आरोप

Thu, 02 Jul 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Accusation of executing plot lease deed using forged sign
ग्रेटर नोएडा। फर्जी दस्तावेज और कथित फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए करोड़ों रुपये के इंडस्ट्रियल प्लॉट पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। जिला न्यायालय के आदेश पर जेवर कोतवाली पुलिस ने महिला सीए व उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश रचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जेवर क्षेत्र के दयानतपुर गांव निवासी गौरव सिंह की फर्म आरएस ट्रेडर्स को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की इंडस्ट्रियल प्लॉट योजना के तहत ईकोटेक-11 में एक औद्योगिक भूखंड आवंटित हुआ था। इसके एवज में पूरी धनराशि प्राधिकरण में जमा कर दी थी। प्राधिकरण की ओर से लीज डीड की प्रक्रिया पूरी किए जाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद 15 जून को प्राधिकरण से नोटिस प्राप्त हुआ, जिसमें भूखंड पर 15 दिनों के भीतर औद्योगिक गतिविधि शुरू करने के संबंध में जवाब मांगा गया था। साथ ही बताया गया कि 5 जनवरी 2024 को लीज डीड निष्पादित की जा चुकी है। प्राधिकरण पहुंचने पर उन्हें पता चला कि फर्जी हस्ताक्षरों के आधार पर उनकी फर्म का विलय हिमराव स्टील प्राइवेट लिमिटेड में दर्शाकर उसके पक्ष में लीज डीड करा दी गई। इस पूरी प्रक्रिया में गौरव सिंह की पत्नी अन्नू का निदेशक पद से इस्तीफा दिखाया गया और करन कोहली व साहिल कोहली को कंपनी का निदेशक बना दिया गया।
विज्ञापन

जिला न्यायालय के आदेश के बाद जेवर कोतवाली पुलिस ने सीए मोनिका चौधरी, रोबिन सिंह, अमित पवार, करन कोहली और साहिल कोहली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed